नाबालिक लड़की को युवक ने चाकू मारकर हत्या की, इसके बाद खुद का गला रेता

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नाबालिक लड़की को युवक ने चाकू मारकर हत्या की, इसके बाद खुद का गला रेता




नाबालिक लड़की को युवक ने चाकू मारकर हत्या की, इसके बाद खुद का गला रेता



 एकतरफा प्रेम के चलते युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी। और इसके बाद खुद का भी गला रेत लिया। जिसे घायल अवस्था में नागपुर रैफर किया गया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है।

 
मामाल मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का है जहां सौंसर के वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान विक्की (24) पुत्र सुभाष हेडाऊ ने उसे अकेला पाकर चाकू मार दिया। बताया जा रहा है कि  उसने शरीर पर कई वार किए। इसके बाद वह खुद का गला भी काट लिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस पर भी युवक ने पथराव किया।

काफी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल विक्की को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रैफर कर दिया। बताया जाता है कि युवक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था। वह मूंगफली बेचता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ