मदद मांगने आई महिला को बंधक बनाकर सहेली ने कराया गैंगरेप

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मदद मांगने आई महिला को बंधक बनाकर सहेली ने कराया गैंगरेप



मदद मांगने आई महिला का बंधक बनाकर सहेली ने कराया गैंगरेप


एक महिला ने अपने सहेली एवं एवं उसके रिश्तेदार के ऊपर गैंगरेप का आरोप लगाया है, पीड़ित महिला ने बताया कि वह सहेली मोना के घर पैसा मागने गई हुई थी तभी उसके घर 
के पहले से आए हुए युवक ने उसे पकड़ लिया और साथ दुष्कर्म किया। मामला
ग्वालियर शहर के झांसी रोड पुलिस थाने का है जहां भारत विहार में रहने वाली महिला मोना कुशवाह, उसके रिश्तेदार श्याम कुशवाह एवं एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि मोना कुशवाहा ने मदद मांगने आई अपनी सहेली का रिश्तेदारों से गैंगरेप कराया और उसे बंधक बना लिया। पुलिस को न बताने की शर्त पर उसे छोड़ा गया।


झांसी रोड थाना क्षेत्र के पारस विहार निवासी 30 वर्षीय महिला की शादी 10 साल पहले हुई थी। शादी के बाद सांस के साथ लगातार विवाद होने के कारण वह मायके आकर रहने लगी थी। उसके घर की कुछ दूरी पर ही मोना कुशवाहा रहती है, जो पीड़ित महिला की सहेली है। पीड़ित महिला ने माना कुशवाह अपनी सारी परेशानियां बता रखी थी। 

दिनांक 25 फरवरी 2021 को दोपहर 3:00 बजे पीड़ित महिला अपनी सहेली मोना कुशवाह के घर कुछ रुपए उधार मांगने के लिए गई। उसी समय मोना के घर पर उसका एक रिश्तेदार श्याम कुशवाह एवं उसका साथ ही बैठा हुआ था। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि घर के अंदर पहुंचने के बाद श्याम कुशवाहा ने उसे दबोच लिया एवं शोर मचाने पर मुंह दबाकर बंद कर दिया। मोना कुशवाहा ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। इसी दौरान उसके साथ गैंगरेप किया गया। वारदात के बाद पीड़ित महिला को मोना कुशवाहा के घर के एक कमरे में बंद कर दिया गया। कुछ देर बाद पीड़ित महिला की बेटी उसे ढूंढते हुए मोना कुशवाह के घर पहुंची। बाद में पीड़ित महिला की मां ने मोना कुशवाहा के घर आकर उसे मुक्त कराया।

दिनांक 25 फरवरी को हुई वारदात की शिकायत पीड़ित महिला ने लगभग 1 सप्ताह बाद झांसी रोड थाने में जाकर की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की गई लेकिन वह अपने घर पर नहीं है। पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ