नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार



नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार


एक युवक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के वारदात को अंजाम दिया इसके बाद उससे शादी करने का झांसा देने लगा नाबालिक उसके झांसे में आ गई युबक उसको अपने प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के 
गांधी नगर इलाके का है जहाँ एक युवक द्वारा पड़ोस में रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने पहले उसके साथ मीठी-मीठी बातें कर दोस्ती की, इसके बाद उसे प्रेमजाल में फंसाते हुए उसका शारीरिक शोषण किया। किशोरी को शादी का झांसा देकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

गांधी नगर पुलिस के मुताबिक इलाके में 17 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ रहती है। उसके पड़ोस में ही आमिर शाह रहता है, जिससे उसकी दोस्ती थी। आमिर एक कपड़े की दुकान पर काम करता है।
आरोपित फरवरी में किशोरी को अपने घर बहाने से ले गया। उस वक्त उसके घर में कोई नहीं था और अकेलेपन का फायदा उठाते हुए उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने उसे यह कहकर शांत करा दिया कि वह उससे शादी करेगा। बाद में आरोपित ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज करा दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ