नगर की सफाई व्यवस्था को किया जा रहा दुरुस्त

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नगर की सफाई व्यवस्था को किया जा रहा दुरुस्त



नगर की सफाई व्यवस्था को किया जा रहा दुरुस्त 


जबलपुर। 
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। सतर्कता के बीच शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतरने लगी है। कभी सफाई कर्मचारी आते हैं तो कभी गायब हो जाते हैं। जबकि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 नजदीक है। बावजूद इसके निजी ठेकेदारों और निगम कर्मचारियों की लापरवाही सर्वे पर भारी पड़ सकती है। शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से ना हो तो इसके लिए नगर निगम के स्वच्छता सैनिकों ने जिम्मा संभाला है।
आए दिन निजी ठेकेदार के सफाई कर्मचारी अनुपस्थित रहते हैं बावजूद इसके नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक (सीएसआइ) शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे हैं और लगातार इस पर नजर रख रहे हैं इतना ही नहीं वे कर्मचारियों की उपस्थिति से लेकर उन्हें प्रोत्साहन करने में भी पूरी मदद कर रहे हैं। सोमवार की सुबह भी कुछ शहर की गलियों में ऐसा ही नजारा देखा गया। लॉकडाउन के अगले दिन सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए स्वच्छता के सैनिक जुड़ गए थे। जितने भी सफाई कर्मचारी काम पर आए, उनकी मदद से शहर की गली और चौराहों को सुबह से ही साफ करना शुरू कर दिया। इधर इन दिनों सुबह ही निगमायुक्त संदीप जीआर सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकल रहे हैं। सुहागी संभाग में कम सफाई कर्मचारी आए। यहां लॉकडाउन और रविवार होने की वजह से कर्मचारियों की संख्या महज 110 थी। वही सोमवार की इस संख्या में सुधार आया।सीएसआई धर्मेद्र राज और उनकी टीम ने करमेता, कचनार सिटी, बिलपुरा, तालाब चर्च से लेकर झंड़ा चौक और सुहागी से लेकर महाराजपुर के बीच की मुख्य सड़क की सफाई संभाली। इस दौरान लोगों द्वारा मिलने वाली शिकायतों को भी मौके पर जाकर दूर किया गया। सर्वे से पहले निगम का अमला सफाई में जुट गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ