जेल की 21 फुट दीवार कूद कर भागे कैदी, वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद, मचा हड़कंप

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जेल की 21 फुट दीवार कूद कर भागे कैदी, वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद, मचा हड़कंप



जेल की 21 फुट दीवार कूद कर भागे कैदी, वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद, मचा हड़कंप



 पांच कैदी जेल की दीवार कूदकर फरार हो गए जहां पूरे जिले में हड़कंप मच गया, हालांकि एक को पकड़ लिया गया है। जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिला जेल महासमुंद से अलग-अलग मामले में सजा काट रहे पांच कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए। देर रात एक कैदी को पकड़ लिया गया।अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि जेल में दोपहर के खाने के बाद कैदी अपनी-अपनी बैरक में थे। कुछ कैदी बाहरी हिस्से में काम कर रहे थे। इन कैदियों में भागने वाले कैदी भी शामिल थे।
मामला छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले का है,
उन्होंने बताया कि बाद में कर्मचारियों ने जेल के अधिकारियों को कैदियों के भागने की जानकारी दी। इसके बाद फरार कैदियों की खोज शुरू की गई।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार कैदियों में धनसाय, डमरूधर और राहुल लूट के आरोपी हैं। ये वर्ष 2019 से जेल में बंद थे। राहुल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का तथा अन्य दो महासमुंद जिले के निवासी हैं। अन्य फरार कैदियों में दौलत को दुष्कर्म के आरोप में तथा करण को नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस अधिकारियों ने जेल के सीसीटीवी का निरीक्षण किया तब जानकारी मिली कि कैदी 21 फुट ऊंची दीवार को फांदकर फरार हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद शहर में नाकाबंदी कर दी गई है तथा फरार कैदियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने फरार कैदी डमरूधर को बेमचा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है तथा चार अन्य कैदियों की तलाश की जा रही है।उन्होंने बताया कि राज्य के गृह और जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि फरार कैदियों में से चार को 2019 में सजा होने के बाद जेल लाया गया था। वहीं, एक कैदी को 2020 में सुनवाई के बाद जेल लाया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ