प्रेमी ने बनाया अवैध संबंध, बच्ची के जन्म देने के बाद शादी से किया इंकार,विवाद होने पर युवक ने पेचकस मारकर की हत्या

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रेमी ने बनाया अवैध संबंध, बच्ची के जन्म देने के बाद शादी से किया इंकार,विवाद होने पर युवक ने पेचकस मारकर की हत्या



प्रेमी ने बनाया अवैध संबंध, बच्ची के जन्म देने के बाद शादी से किया इंकार,विवाद होने पर युवक ने पेचकस  मारकर की हत्या


एक प्रेमी ने 21 वर्षिय लड़की से अवैध सम्बंध बनाया जब उसने एक बच्ची को जन्म दिया और मृतक लड़की ने शादी का दबाव बनाने लगी तो वह इनका करने लगा, इसके बाद दोनों में आये दिन झगड़े होने लगे और गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका पर पेचकस से लगातार कई बार कर दिए जहाँ उसकी मौत हो गई ,जिसकी जानकरी लगते ही पूरे इलाके में सनाका खिंच गया।

मामला उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले का है जहां अवैध संबंध के चक्कर में एक लड़की की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। शक्ति नगर थाने के बीना चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदुआर की इस घटना से परिजनों में मातम का माहौल है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला:-

बताया जा रहा है कि चंदुआर निवासी 21 साल की शबाना निशा का बीते कई वर्षों से एक लड़के से अवैध संबंध चल रहा था। इसी अवैध संबंध की वजह से एक महीने पहले लड़की ने बेटी को जन्म दिया था। बच्ची के जन्म के बाद से प्रेमिका लगातार शादी के लिए प्रेमी पर दबाव बना रही थी, लेकिन बार बार गुहार लगाने के बावजूद प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया था।


इसके बाद से दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। शादी के विवाद में बीती रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद भड़का तो दरिंदे प्रेमी ने पेंचकस से प्रेमिका के सिर और गर्दन पर एक के बाद एक कर कई वार किया। ये वार इतना घातक था कि प्रेमिका की मौत हो गई।

वहीं मृतका की बहन ने बताया कि निकाह करने के लिए परिवार से दहेज मांगा जा रहा था, लेकिन परिवार की माली हालत खराब होने की वजह से दहेज देने से इनकार करने के बाद शबाना निशा की हत्या कर दी गई। वहीं लड़की की बेरहमी से हत्या के बाद पुलिस ने हत्यारे युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या कहती है पुलिस:-

इस बारे में सीओ पिपरी विजयशंकर मिश्रा ने बताया कि आरोपी प्रेमी शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ