पेट्रोल डीजल के दाम हुई बढ़ोत्तरी, मध्यप्रदेश में भी डीजल 100 के पार, जानिए आज का रेट

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पेट्रोल डीजल के दाम हुई बढ़ोत्तरी, मध्यप्रदेश में भी डीजल 100 के पार, जानिए आज का रेट




पेट्रोल डीजल के दाम हुई बढ़ोत्तरी, मध्यप्रदेश में भी डीजल 100 के पार, जानिए आज का रेट



एक दिन की राहत के बाद आज पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग फिर भड़क गई है। मंगलवार को पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक आज पेट्रोल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर की तेज बढ़ोतरी हुई है तो वहीं डीजल भी 28 पैसे चढ़ गया है। 


दिल्ली में मंगलवार को इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल 98.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.18 रुपये प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है। मई के बाद पिछले रुक-रुक कर 33 दिनों में ही पेट्रोल 8.49 रुपये महंगा हो चुका है और डीजल 8.39 रुपये तक महंगा हो चुका है।


देखिये कुछ शहरों के भाव


शहर का नाम ,पेट्रोल रुपये/लीटर, डीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर 110.04,   102.42
अनूपपुर 109.65 ,    100.32
रीवा 109.29 ,          99.98
परभणी 107.18 ,      97.43
इंदौर 107.14 ,          98.02
भोपाल 107.07,        97.93
जयपुर 105.54,          98.29
मुंबई 104.9 ,             96.72
पुणे 104.48,            94.83
बेंगलुरु 102.11,          94.54
पटना 100.81,            94.52
चेन्नई 99.8 ,               93.72
दिल्ली 98.81 ,         89.18
कोलकाता 98.64,      92.03
आगरा 95.67,          89.28
लखनऊ 95.57,      89.59
चंडीगढ़ 95.02,        88.81
रांची 94.35 ,         94.12

स्रोत: IOC

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ