अस्पताल में काम करने वाली महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अस्पताल में काम करने वाली महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल



अस्पताल में काम करने वाली महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल



कुरुक्षेत्र शहर के एक निजी अस्पताल की महिलाकर्मी के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। उसने अस्पताल के एक सहकर्मी पर इसके आरोप लगाए हैं। आरोप है कि आरोपित उसको एक होटल में ले गया। वहां उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई हैं। महिला थाना पुलिस युवक के खिलाफ दुष्कर्म, आइटी एक्ट व एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने शुक्रवार को युवती को साथ लेकर सेक्टर-13 स्थित एक होटल सहित शहर के अन्य कई होटलों में शिनाख्त कराई।

महिला थाना पुलिस प्रभारी प्रवीण कौर ने बताया कि बृहस्पतिवार सायं महिला थाने में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है।

उसने बताया कि वह शहर के एक निजी अस्पताल में काम करती है। वहीं पर युवक अमीर खान भी नौकरी करता है। इसी दौरान उनमें नजदीकी बढ़ गई। आरोपित ने करीब 10 महीने पहले आउसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपित ने वीडियो को वायरल कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच डीएसपी सुभाष चंद्र को सौंपी है। पुलिस ने शुक्रवार को युवती का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए। शुक्रवार सायं पुलिस युवती को साथ लेकर सेक्टर 13 स्थित होटल व अन्य होटल में पहुंची। युवती ने डीएसपी के साथ होटल की निशानदेही की है। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ