नाबालिक लड़के के पेट से डाक्टरों ने निकाला 1 किलो का पत्थर,जानिए कैसे बची 17 वर्षीय बालक की जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नाबालिक लड़के के पेट से डाक्टरों ने निकाला 1 किलो का पत्थर,जानिए कैसे बची 17 वर्षीय बालक की जान



नाबालिक लड़के के पेट से डाक्टरों ने निकाला 1 किलो का पत्थर,जानिए कैसे बची 17 वर्षीय बालक की जान



मुंबई के एक डॉक्टर ने कोलकाता के 17 वर्षीय एक लड़के के मूत्राशय से करीब एक किलोग्राम वजन का पत्थर निकाला है। 30 जून को एक जटिल सर्जरी के माध्यम से नारियल के आकार वाले इस पत्थर को डॉक्टर ने निकाला है।

दरअसल, मुंबई के डॉक्टर राजीव रेडकर ने यह पत्थर निकालकर रूबेन नामक लड़के को नया जीवन दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, रूबेन के जन्म के समय से ही उनके मूत्राशय में विकृत थी। रूबेन एक्सस्ट्रोफी-एपिस्पेडियास कॉम्प्लेक्स (ईईसी) नामक बीमारी से पीड़ित थे। 

इतना ही नहीं डॉक्टर राजीव रेडकर ने दूसरी बार रूबेन के जीवन को बचाया है. करीब 15 साल पहले डॉ रेडकर ने रूबेन का इलाज किया था, तब उन्होंने मूत्राशय के आकार को बढ़ाने के लिए एक ऑपरेशन किया था ऐसी व्यवस्था की थी जिससे वह पेशाब कर सके।

पिछले महीने डॉ रेडकर को उस लड़के का फोन आया। उसे काफी दर्द था और वह अपनी पेशाब को नियंत्रित नहीं कर पा रहा था। लड़का अनाथ है, वह अपने किसी रिश्तेदार के साथ डॉ रेडकर के क्लिनिक में आया। इसके बाद 30 जून को डॉ रेडकर ने अपनी टीम के साथ सर्जरी की।

सर्जरी में रेडकर की टीम ने ब्लैडर से एक बड़ा कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन निकाला, जिसका वजन लगभग एक किलोग्राम निकला। उन्होंने उसके बढ़े हुए मूत्राशय का भी ऑपरेशन किया। हालांकि डॉक्टरों ने बताया कि यह एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया थी।

सर्जरी के बाद रूबेन ने अच्छा महसूस किया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी किडनी अच्छी तरह से सुरक्षित है और ठीक से काम कर रही है। डॉक्टर रेडकर ने बताया कि इस तरह के मामले को नियमित रूप से फॉलो-अप और चेक-अप करना चाहिए, ताकि आगे चलकर स्थिति इतनी गंभीर ना होने पाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ