छात्र विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बने संजीव जायसवाल

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

छात्र विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बने संजीव जायसवाल



छात्र विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बने संजीव जायसवाल

गोरखपुर/भटहट :- छात्र विकास संगठन मे सदस्य्ता अभियान के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ के संगठन विश्व हिन्दू महासंघ के सदर उपाध्यक्ष व योगी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष भटहट निवासी संजीव कुमार जायसवाल को छात्र विकास संगठन उत्तर प्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।छात्र विकास संगठन के संस्थापक आकाश प्रियदर्शी ने संजीव जायसवाल को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के संस्थापक आकाश प्रियदर्शी के द्वारा भेजे गए नियुक्ति पत्र मे संजीव जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करते हुए उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की और संगठन को मजबूती प्रदान किए जाने की कामना की है। नवागत प्रदेश अध्यक्ष संजीव जायसवाल ने बताया की जो भी जिम्मेदारी संगठन के द्वारा हमें दी गई है उसे पुरे तरिके से ईमानदारी और सच्ची निष्ठा भाव से निभाउंगा और पुरे प्रदेशवासियों की सेवा निस्वार्थ भाव से करूँगा। प्रदेश अध्यक्ष संजीव जायसवाल ने हमारे संवाददाता से विशेष बातचीत मे बताया की संगठन द्वारा हमें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है जिसे हमारे द्वारा पूरी तरह से निभाया जाएगा। और 1-2 दिन मे पूरी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा उसके बाद ब्लाक, तहसील, नगर, जनपद, मंडल, क्षेत्रीय स्तर पे संगठन का गठन पूरी तेजी से किया जाएगा जिसमे पूरी टीम लग कर काम करेंगी। संजीव जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के संस्थापक आकाश प्रियदर्शी, भाजपा महिला नेत्री अन्नू बरनवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष अल्का सिंह राजपूत, योगी सेना व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार साहिबा उर्फ़ राजा भईया,गोविन्द जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, संदीप जायसवाल, विनय त्रिपाठी, राजेश निषाद के साथ सैकड़ो लोगो ने शुभकामनायें दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ