Sidhi News: श्रमजीवी पत्रकार संघ मझौली के नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन,अरविंद सिंह पांचवीं बार बनाए गए अध्यक्ष

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Sidhi News: श्रमजीवी पत्रकार संघ मझौली के नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन,अरविंद सिंह पांचवीं बार बनाए गए अध्यक्ष



श्रमजीवी पत्रकार संघ मझौली के नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन,अरविंद सिंह पांचवीं बार बनाए गए अध्यक्ष

 मझौली। 
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांता अध्यक्ष आदरणीय शलभ भदौरिया जी के निर्देशन एवं रीवा संभाग के संभागीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश पांडे जी महासचिव आदरणीय आदित्य सिंह जी सीधी जिले के अध्यक्ष हरीश मिश्रा जी महासचिव जनार्दन तिवारी जी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई मझौली की नवीन कार्यकरणी वर्ष 2021-22 के गठन किए जाने हेतु मझौली क्ष्रेत्र के जिला उपाध्यक्ष राम भूषण तिवारी से फोन पर अनुमति प्राप्त कर जिला सचिव धीरेश मिश्रा की अध्यक्षता में 7 जुलाई 2021 को  अमन मिष्ठान भंडार मेन मार्केट मझौली के ऊपर वाले बैठक हाल में बैठक आयोजित कर कार्यकारिणी का गठन वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह जी, संजय सिंह जी, संघ के वरिष्ठ पत्रकार संतोष दाहिया जी के उपस्थिति में किया गया जहां पर  उपस्थित सदस्यों के बीच निर्विरोध रूप से पदाधिकारियों का चयन कर सूची अनुमोदन हेतु वरिष्ठ कार्यालयों को भेजी गई है जिसमें अरविंद सिंह परिहार को पांचवीं बार अध्यक्ष चुना गया है। वही रवि शुक्ला को महासचिव ,अमित मिश्रा को कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश सिंह उपाध्यक्ष ,रमाकांत तिवारी उपाध्यक्ष ,अपिल कुमार सिंह रोहित को सचिव, फणींद्र शेखर तिवारी संरक्षक संयोजक, रामप्रकाश कुशवाहा कोषाध्यक्ष, शैलेंद्र दहिया कार्यालय सचिव, तथा पंकज सिंह (सोनू )को सह सचिव बनाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ