सीधी: हर्षोल्लास के साथ परम्परागत एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,जिले के प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी: हर्षोल्लास के साथ परम्परागत एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,जिले के प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण




सीधी: हर्षोल्लास के साथ परम्परागत एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,जिले के प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण


    सीधी जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और गरिमामय ढंग के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित किया गया जहां प्रदेश की जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे  ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान का गायन हुआ। तत्पश्चात् प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह ने परेड का निरीक्षण किया, इस दौरान कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत भी उनके साथ रहे। मुख्य अतिथि सुश्री मीना सिंह ने समृद्धि के प्रतीक रंगीन गुब्बारे नील गगन में छोड़े। उन्होने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया, तत्पश्चात परेड द्वारा तीन बार हर्ष फायर किया गया। 

  उप पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के कमाण्ड में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया।  परेड के उप कमाण्डर प्लाटून कमाण्डर मयंक तिवारी थे। इसमें उप निरीक्षक गया प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में विशेष सशस्त्र बल सीधी, उप निरीक्षक विवेक कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में जिला बल सीधी, उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी के नेतृत्व में जिला होम गार्ड, वन क्षेत्रपाल  रवि शेखर सिंह के नेतृत्व में वन विभाग सीधी, शुभम कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में सीनियर एनसीसी संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय तथा मामून अंसारी के नेतृत्व में गॉधी विद्यालय के बैण्ड दल द्वारा आकर्षक परेड का प्रदर्शन कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई।             
             
        इसके उपरान्त जिले के उत्कृष्ट कार्य करनें वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह की श्रृंखला में सर्वोत्तम परेड का पुरस्कार वन विभाग को दिया गया। परेड सीनियर का द्वितीय पुरस्कार विशेष सशस्त्र बल सीधी एवं तृतीय पुरस्कार जिला पुलिस बल सीधी को दिया गया।  गॉधी विद्यालय के बैण्ड दल को विशेष पुरस्कार तथा 5 हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल द्वारा सीनियर एनसीसी संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के दल को 21 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया।

  कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व डॉ. संदीप पाण्डेय तथा डॉ. डी. के. द्विवेदी द्वारा निभाया गया।

इनकी रही उपस्थिति - इस मौके पर राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह, वनमंडलाधिकारी क्षितिज कुमार, अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल नामदेव धोटे,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले, वरिष्ठ समाज सेवी इंद्र शरण सिंह चौहान, अमलेश्वर चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी, जिले के समस्त वरिष्ठ पत्रकार, विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों और सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों के साथ आमजन स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ