कर्मठ संस्था ने किया पौधारोपण

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कर्मठ संस्था ने किया पौधारोपण




कर्मठ संस्था ने किया  पौधारोपण 



जबलपुर।
 पौधारोपण से ​किसी एक व्यक्ति को नहीं बल्कि आसपास रहने वाले सभी लोगों को लाभ होता है। एक पौधा चारों ओर के वातावरण को शुद्ध कर देता हैं। पौधा जब बडा होकर पेड बनता है तब उसके फूल, फल कोई एक नहीं बल्कि सभी खाते है। पेड की छाया इंसानों से लेकर पशुओं सभी को मिलती है। पौधारोपण का एक रुख सौ सुखों के बराबर है। कुछ ऐसी ही थीम को ध्यान में रखते हुए कर्मठ संस्था द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर पौधारोपण किया गया। साथ ही सभी को पौधारोपण करने का संदेश भी दिया गया। अध्यक्ष बलविंदर बधान ने बताया कि पौधारोपण करने के लिए वैसे तो किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती। लेकिन यदि कोई अवसर हो तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है। स्वतंत्रता दिवस और सावन दोनों ही ऐसे अवसर हैं जिनकी याद बनाए रखने के लिए पौधारोपण करने से अच्छा और कुछ नहीं। हमारी संस्था की सदस्यों ने हर खास दिन पर एक—एक पौधारोपण करने का संकल्प लिया है। यदि सभी लोग एक—एक पौधारोपण भी करें तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह बडा कदम होगा। पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की है। क्योंकि हर कोई अपनी जरूरत के अनुसार प्रकृति से मिलने वाले संसाधनों का उपयोग करता है। इसलिए जब प्रकृति से लेते हैं तो उसे वापस करना भी सभी की जिम्मेदारी है। तभी संतुलन बना रहेगा। जितने भी प्रदूषण हो रहे हैं। इन सभी का कारण प्रकृति में होने वाला असंतुलन है। और इसके लिए मानव ही जिम्मेदार है। अभी भी समय है अपनी गलति सुधारने का। इस अवसर पर रीना आहूजा , बलजीत रतन , शैली कपूर , आशा चतुर्वेदी , शैली महोबिया, वर्षा चौहान का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ