पर्यावरण बचाने के संकल्प के साथ महिलाओं ने किया पौधारोपण

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पर्यावरण बचाने के संकल्प के साथ महिलाओं ने किया पौधारोपण




पर्यावरण बचाने के संकल्प के साथ महिलाओं ने किया पौधारोपण   


जबलपुर।
 सावन की रिमझिम फुहारों के बीच गोयन थीम पर दीवा क्लब का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां क्लब की सदस्यों ने रंग बिरंगे भारतीय परिधानों में शिरकत की और भारतीय संस्कृति, सावन के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीवा क्लब की अध्‍यक्ष प्रियंका कल्चुरी अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में शिखा खटवानी, नम्रता भाटिया, चेताली शाह विशिष्ट अतिथि रहीं। वहीं इस दौरान क्लब की डायरेक्टर नीतू शाह, अल्पना परिहार, मंजूश्री अग्रवाल, वर्षा गोलछा, जसवीन छाबरा, एकता सिंह ठाकुर, मानी तलवार, रितिका जैन अग्रवाल, कोमल अदनानी, पिंकी अग्रवाल, दिव्या गुलाटी, ऋतू सयानी, गुरलीन छाबरा, पूजा सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का विशेष रूप से पालन किया गया। क्लब की अध्यक्ष प्रियंका कल्चुरी अग्रवाल ने बताया पर्यावरण संरक्षण के महत्व को देखते हुए संस्था द्वारा अधिक से अधिक पौधे लगाने का निर्णय लिया गया। नीतू शाह ने निर्णय लिया की शहर को कोरोना की महामारी से बचाने के लिए क्लब लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करेगा। इसके लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। कोरोना महामारी के बाद पहली बार क्लब द्वारा इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका सभी ने लुत्फ उठाया। मनोरंजक खेल खेले। वहीं अंत में विजेता महिलाओं को गोयन क्वीन अवार्ड से नावाजा गया। गोयन थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूरा नजारा गोवा के बीच की तरह नजर आया। संस्कारधानी में गोवा की संस्कृति की झलक देखने को मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ