12 फ़ीट लंबा अजगर पेड़ पर 20 फ़ीट की ऊंचाई पर कर रहा था आराम, जानिए फिर क्या हुआ

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

12 फ़ीट लंबा अजगर पेड़ पर 20 फ़ीट की ऊंचाई पर कर रहा था आराम, जानिए फिर क्या हुआ


12 फ़ीट का लंबा अजगर पेड़ पर 20 फ़ीट की ऊंचाई पर कर रहा था आराम, जानिए फिर क्या हुआ




शिवपुरी में सोमवार सुबह सिंधिया ट्रस्ट की छत्री के पास एक पेड़ पर करीब 20 फीट ऊपर अजगर आराम करता हुआ लोगाें को दिखाई दिया।
अजगह करीब 12 फीट लंबा था। जैसे ही लोगों ने उसे देखा वैसे ही पेड़ के पास लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी। इसी दौरान किसी ने वन विभाग को सूचना अजगर के पेड़ पर चढ़े होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत करके अजगर को नीचे उतारा। अजगर को पकड़कर टीम ने उसे दूर जंगलों में छोड़ दिया।

लंबे बांस में लगे लोहे के हुक से नीचे गिराया

पेड़ पर करीब 20 फीट ऊंचाई पर आराम कर रहे अजगर का रेस्क्यू करने के लिए लोगों ने नेशनल पार्क की रेंजर पिंकी रघुवंशी को लोगों ने दी। इसके बाद वे एक्सपर्ट दाताराम, नरेन्द्र कुमार व अन्य टीम के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने अजगर को नीचे लाने के लिए लंबे बांस में लोहे का हुक लगाया और हुक की मदद से अजगर को पेड़ से नीचे गिराया। हालांकि इस दौरान टीम को काफी मशक्कत करना पड़ा। अजगर के नीचे आते ही टीम के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया और इसके बाद नेशनल पार्क के अंदर दूर जंगल में उसे छोड़ दिया।

अजगर स मगर निकलते रहते हैं शहर में: शिवपुरी नेशनल पार्क के पास स्थति है। यहां पर अक्सर शहर में अजगर व मगरमच्छ निकलते रहते हैं। इनके शहर में आने से दहशत का माहौल बना रहता है। लेकिन जैसे मगरमच्छ या अजगर की सूचना नेशनल पार्क के वन विभाग को मिलती है। वैसे ही टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर इन्हें वापस जंगल या पानी में छोड़ देते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ