अयोध्या में दीपावली पर एक साथ जलेंगे 12 लाख दीप,जानिए पूरा कार्यक्रम

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अयोध्या में दीपावली पर एक साथ जलेंगे 12 लाख दीप,जानिए पूरा कार्यक्रम



अयोध्या में दीपावली पर एक साथ जलेंगे 12 लाख दीप,जानिए पूरा कार्यक्रम


अयोध्‍या में जारी राम मंदिर निर्माण के बीच यहां दीपावली धूम-धाम से बनाने की तैयारियां की जा रही है। यहां एक बार फिर दीपोत्‍सव मनाया जाना है, जिस दौरान एक बार फिर नया विश्‍व कीर्तिमान बनाने की तैयारी की जा रही है।
राम की पैडी में 9 लाख दीप एक साथ प्रज्जवलि‍त कर नया विश्व कीर्तिमान बनाया जाएगा। अयोध्या शहर में तीन लाख अतिरिक्त दीपक जलाए जाएंगे। इस तरह कुल 12 लाख दीपों का प्रज्जवलन एक साथ होगा। यह कार्यक्रम 3 नवंबर को शाम 6 बजे से 6:30 बजे तक होगा।

इस दौरान 3 डी होलोग्रैफिक शो, लेजर शो और आतिशबाजी के भी इंतजाम किए जाएंगे। यहां रामलीला के मंचन के लिए श्रीलंका के सांस्कृतिक दल को आमंत्रित किया गया है। यह पूरा कार्यक्रम 1 नवंबर से 5 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान अलग-अलग दिनों में विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी।
 पहले दिन 1 नवंबर को जनकपुर (नेपाल) के सांस्‍कृतिक दल द्वारा भी रामलीला का मंचन होगा। पांच दिनों के कार्यक्रम में जम्‍मू कश्‍मीर, गुजरात, असम, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल की रामलीलाओं का भी मंचन होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ