सीधी:18 अक्टूबर को खड्डी में प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने कांग्रेश ने ली कार्यकर्ता बैठक

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी:18 अक्टूबर को खड्डी में प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने कांग्रेश ने ली कार्यकर्ता बैठक



सीधी:18 अक्टूबर को खड्डी में प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने कांग्रेश ने ली कार्यकर्ता बैठक



सीधी।

भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों, डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ,आसमान छूती महंगाई तथा स्थानीय जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रस्तावित 18 अक्टूबर को पुलिस चौकी खड्डी का घेराव एवं धरना प्रदर्श को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस मंडलम कांग्रेस एवं सेक्टर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू की उपस्थिति में ग्राम पंचायत कुशमहर  मोहनी एवं ग्राम पंचायत मौरा में संपन्न हुई। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विष्णु बहादुर सिंह किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जगदीश मिश्रा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गोमती प्रसाद पांडेय विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता ने कहा कि जब जनता द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी भ्रष्ट एवं निकम्मे होकर जनता के दुख दर्द को अनदेखी करने लगते हैं तब नौकरशाही निरंकुश एवं बेलगाम हो जाती है।ऐसी स्थिति में जनता के पास एक ही रास्ता बचता है और वह रास्ता है जन आंदोलन का। उन्होंने कहा कि आज चुरहट क्षेत्र के विधायक के भेदभाव पूर्ण कार्यप्रणाली एवं दोहरे आचरण की वजह से चुरहट की जनता तड़प रही है ‌।उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है क्योंकि क्षेत्रीय विधायक का हर विभाग के अधिकारियों से महीना बधा हुआ है। उन्होंने कहा कि चुरहट की जनता इतना परेशान एवं निराश इससे पहले कभी नहीं हुई थी। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भारत सिंह ने कहा कि 18 तारीख का आंदोलन क्षेत्र की जनता का आंदोलन है‌। यह आंदोलन क्षेत्रीय विधायक के 3 साल के कार्यकाल के असफलता का नतीजा है ।उन्होंने कहा कि कुशमहर से लेकर रतवार तक के हर पोलिंग एवं हर मोहल्ले से लोग इस आंदोलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन क्षेत्र की जनता के स्वाभिमान का आंदोलन है और अत्याचार एवं शोषण करने वालों को एक चेतावनी है। कार्यकर्ता बैठकों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विष्णु बहादुर सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू एवं कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र शुक्ला कुशल ने भी संबोधित किया। ग्राम कुशमहर की बैठक मंगलम अध्यक्ष मंगल सिंह के घर एवं ग्राम मोहनी में केदार सिंह के घर तथा ग्राम मौरा में युवराज सिंह पप्पू के घर कांग्रेस की कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई। बैठक में पंडित बृजेश द्विवेदी खड्डी खुर्द, लाल बहादुर सिंह मोहनी, *कुसमहर से* पूर्व सरपंच तेजभान सिंह, मंगल सिंह, उदयसिंह, विष्णु चौबे, अनुज प्रताप सिंह, महेंद्र मिश्रा सतोहरी, कृष्ण बहादुर सिंह, गुलाब सिंह धनहा, अवधेश कुमार तिवारी रीमारी, दीपेंद्र गौतम भुइयाडोल, रघुराज सिंह एवं पुष्पराज सिंह जमुनिया, राम दर्शन बैस रिमारी, मुनेंद्र बैस इटहा, महावीर साहू रिमारी ,बृजेश गहरवार रीमारी, सुखसेन कोल धनहा, राजेश विश्वकर्मा धनहा, अब्दुल हमीद रिमारी, हरिगोपाल सिंह मोहनी, राम शिरोमण मोहनी, मोहम्मद सदीक मोहनी, राजेश कुशवाहा मोहनी, श्याम लाल प्रजापति उमरिया, बृजलाल उमरिया, सुनील गुप्ता उमरिया, *मौरा से* पुष्पराज सिंह अज्जू ,मनीष गुप्ता, अंशुमान सिंह, शिवम सिंह, युवराज सिंह, राजकरण सिंह, संदीप सिंह, रामकिशोर बेस, धीरू सिंह, शैलेंद्र सिंह ,देवेंद्र सिंह, रामप्रसाद बैस ,लकी विश्वकर्मा, मंधारी कोल, हनुमान सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मोहित सिंह, बुद्धसेन कोल, लालावती कोल, अनुज प्रताप सिंह, विष्णु बहादुर सिंह, रघुवरण बैस, रमाकांत दहिया, बंगाली कोल, सुरेश कोल, अतर सिंह ,मधुसूदन शुक्ला जमुनिहा, *बड़ेसर से* अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अमरनाथ सिंह, पंकज सिंह, अमित शर्मा, पंजाब साहू खड्डी खुर्द, हीरालाल सिंह गौड़ मगरोहर ,*बजरंगगढ़ से* पूर्व सरपंच वंशबहादुर सिंह, रण बहादुर सिंह, *रतवार से* पूर्व सरपंच ध्यान सिंह, जीवेन्द्र सिंह राहुल, आनंद बहादुर सिंह, अमित सिंह, केदार सिंह मोहनी सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक मंडलम एवं सेक्टर कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ