सीधी: कई घाटों में प्रवाहित की गई दुर्गा मूर्ति, बीच बाजार में अराजक तत्वों ने किया पुतला दहन, लोग हुए परेशान

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी: कई घाटों में प्रवाहित की गई दुर्गा मूर्ति, बीच बाजार में अराजक तत्वों ने किया पुतला दहन, लोग हुए परेशान




सीधी: कई घाटों में प्रवाहित की गई दुर्गा मूर्ति, बीच बाजार में अराजक तत्वों ने किया पुतला दहन, लोग हुए परेशान 



 मझौली। 

15 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर खंड स्तरीय कार्यक्रम नगर परिषद मझौली के नवीन बस स्टैंड पुरैनिहा तलाव वार्ड क्रमांक पांच में नगर परिषद के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह राजा मड़वास के मुख्य अतिथि ने भजन संध्या के साथ आयोजित किया गया जहां पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मझौली सुरेश अग्रवाल एसडीओपी कुशमी मझौली आर के शुक्ला भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली एडवोकेट प्रवीण तिवारी नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष रूबी सिंह , एडवोकेट महेंद्र सिंह गौतम, मंचासीन रहे। जहां पर राजा मड़वास के द्वारा 40 फुटीय पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद मझौली के द्वारा स्वागत भाषण के माध्यम से स्वागत सम्मान किया गया। साथ ही एडवोकेट महेंद्र सिंह गौतम, मंडल अध्यक्ष प्रवीण तिवारी के द्वारा दशहरा पर्व मनाए जाने का प्रमुख उद्देश्य उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए बताया गया संबोधन के कढी में ही मुख्य अतिथि अभ्युदय सिंह राजा मड़वास के द्वारा कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा गया की मझौली में हमेशा इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है यह सौभाग्य की बात है कि इस कार्यक्रम में हमें लगभग तीन-चार वर्षों से लगातार मौका मिल रहा है कार्यक्रम आयोजक संस्था बधाई के पात्र हैं। मुख्य अतिथि के उद्बोधन उपरांत रावण का पुतला दहन किया गया । तथा पुतला दहन के बाद पुरुषोत्तम श्री भगवान राम के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर सुख समृद्धि के लिए कामना की गई कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश शर्मा शिक्षक मझौली के द्वारा सुनियोजित ढंग से किया गया। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के साथ नगर परिषद के कर्मचारी अधिकारी संभाल रखे थे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, क्षेत्रवासी महिला पुरुष भारी संख्या में उपस्थित रहे।
वही मझौली क्षेत्र के कई घाटो बनास नदी के नौढिया कठ बंगला, तिलवारी महानदी, गजरी बांध, बेल्हा बांध, ठोगा जोबा बांध, मड़वास चौकी के गोपद नदी, पथरौला चौकी के पथरौला तालाब, आदि के साथ अन्य छोटी-छोटी नदियों में क्षेत्र में विराजमान हजारों मूर्तियां प्रवाहित की गई जहां पर पुलिस बल के साथ राजस्व , पंचायत एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे सबसे ज्यादा लगभग 200 से 300 मूर्तियों का विसर्जन बनास नदी के कठ बगुला घाट में किया गया। जहां पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया गया था।



व्यवस्था का आलम,बीच रोड में हुआ पुतला दहन:-


एक और जहां पुलिस प्रशासन शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन रात एक कर रखी थी वही अन्य प्रशासनिक अमला की सुस्ती के कारण दशहरे के दिन काफी अव्यवस्था का आलम देखा गया। जहां खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजन के बाद भी नगर परिषद में कई जगह बिना किसी परमिशन या सूचना के पुतला दहन किया गया यहां तक की मझौली मेन मार्केट के तिराहे में बीच रोड पर दुर्गा समिति के सदस्यों द्वारा पुतला दहन कर दिया गया जहां आवागमन प्रभावित होने के कारण घंटो जाम लगा रहा यहां तक की एसडीएम,एसडीओपी तथा मझौली मंडल के मंडल अध्यक्ष इस अव्यवस्था के नजारों को देख अचंभित रह गए। बता दें कि इस समय मझौली मार्केट के कुछ युवा व्यवसाई अवैध व्यापार, लूटपाट के साथ अराजकता फैलाने में भी बाज नहीं आ रहे हैं इनकी यह कार्यप्रणाली प्रशासन के नाक में दम कर रखा है फिर भी जिम्मेदार प्रशासन इनकी इस तरह की कार्यप्रणाली को नजरअंदाज कर रहा है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है अब देखना होगा कि इन लोगों के द्वारा दशहरे के दिन फैलाई गई अराजकता तथा आने जाने वालों के साथ की गई अभद्रता जिसे प्रशासन खुद अपने आंखों से देखा है क्या कुछ कार्यवाही कर पाता है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब इस तरह की अराजकता फैलाई गई हो हमेशा इस तरह की फैलाई जा रही अब व्यवस्था में मझौली मार्केट की चर्चा हमेशा बनी रहती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ