सीधी:जिले के मेधावी छात्रों व विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी:जिले के मेधावी छात्रों व विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए किया गया सम्मानित




सीधी:जिले के मेधावी छात्रों व विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए किया गया सम्मानित


अखिल भारतीय ब्राम्हण संगठन के द्वारा सम्मेलन का किया गया था आयोजन

सीधी।
अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज संगठन का सम्मेलन शहर के पूजा पार्क में अयोध्या राम मंदिर न्यास के संत पूर्व सांसद रामविलास वेदांती जी महाराज के मुख्य आतिथ्य एवं सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला की अध्यक्षता व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेन्द्र मिश्रा, प्रदेश सयोजक अंशुल मिश्रा, पूर्व विधायक मऊगंज लक्ष्मण तिवारी, डॉ. राजेश मिश्रा आनादि महाराज, महादेव महाराज, हरिमोहन शास्त्री की उपस्थिति में आयोजित किया गया। 
इस दौरान अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज संगठन द्वारा जिले के मेधावी 101 छात्र-छात्राओं, 14 कलाकारों, 16 सामाजिक क्षेत्र में योगदान करनें वाले उत्कृष्ट व्यक्तियों, 7 अधिवक्ताओं, 8 डॉक्टरों, 14 व्यवसाईयों, 17 समाजसेवियों, 8 कवियों को भी सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर अपना उद्बोधन देते हुए पूर्व सांसद रामविलास वेदांतीजी महाराज ने कहा कि अयोध्या में जिस दिन राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा उस दिन भारत हिंदू राष्ट्र अपने आप हो जाएगा। देश हिंदू राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। ब्राम्हणों को शस्त्र और शास्त्र दोनों की शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि ब्राम्हणों को क्षमाशील होना चाहिए। किंतु इसकी भी एक निश्चित स्थिति एवं परिस्थितियां तय की गई है। जब बात अपने समाज व परिवार की अस्मिता व सम्मान से जुड़ी हो उस समय क्षमाशील नहीं होना चाहिए। ब्राम्हण अपने काम के लिए समर्पित होता है और वो दूसरों को रोजगार प्रदान करनें के लिए सक्षम होता है। ब्राम्हणों का हक मारकर कोई भी चैन की नीद नहीं सो पाया है। 
पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्राम्हणों को आरक्षण की जरूरत नहीं है। ब्राम्हण स्वयं अपनी बुद्धि से आगे बढऩें की क्षमता रखता है। जिस दिन ब्राम्हण चापलूसी करना छोंड़ देगा उस दिन उसका सम्मान और समाज में बढ़ जाएगा। 
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने कहा कि ब्राम्हणों को संगठित करनें के लिए संगठन काफी अरसे से काम कर रहा है। ब्राम्हणों की आवाज बुलंद करनें में संगठन हमेंशा अग्रणी भूमिका निभाएगा। 
इस अवसर पर डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि इस तरीके के कार्यक्रम से युवाओं में ऊर्जा का संचार होता है और वो अपनी क्षमता को समाज के समक्ष प्रस्तुत कर पाते हैं। हमें अपनी शक्ति को पुनर्जीवित करना होगा।

♦️ *ब्राम्हणों के लिए समर्पित है मेरा पूरा जीवन: पुष्पेन्द्र*

अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेन्द्र मिश्रा ने कहा कि मेरा पूरा जीवन ब्राम्हणों की सेवा के लिए समर्पित है। मैं ब्राम्हणों के लिए जी रहा हूं और उन्हीं के लिए मेरी मृत्यु होगी। मेरे रोम-रोम और एक-एक सांस में ब्राम्हणों के लिए निष्ठिा बसी हुई है। उन्होने कहा कि ब्राम्हणों को गरीब कहा जाता है। हमें इस कुरीतियों को दूर करना चाहिए और समाज के जो भी अग्रणी व उत्कृष्ट कार्य करते हैं उनका सम्मान कर उत्साहवर्धन करना चाहिए। उन्होने कहा कि ब्राम्हणों को अरक्षण की जरूरत नहीं है। वो अपने बुद्धिबल से हमेंशा आगे बढ़ा है और हमेंशा आगे ही रहेगा। मैं संगठन के सभी वरिष्ट, कनिष्ठ सदस्यों से यह अपील करता हूं कि वह संगठन के मुखिया के नाते संगठन को मजबूती प्रदान करें। जिससे ब्राम्हण समाज के लोगों के हितों के लिए काम किया जा सके।

♦️ *जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत*

अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेन्द्र मिश्रा, प्रदेश संयोजक अंशुल मिश्रा के सीधी आगमन पर जगह-जगह स्वागत किया गया। छुहिया घाटी के नीचे टोल प्लाजा, शहडोल तिराहा, बघवार, हत्था, रामपुर, भितरी, चुरहट, बढ़ौरा आदि स्थानों में ब्राम्हण समाज के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेन्द्र मिश्रा अपने 300 से ज्यादा  वाहनों के काफिले के साथ सीधी शहर में प्रवेश हुए।

♦️ *ये रहे उपस्थित*

अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज संगठन के सम्मेलन में संगठन के जिला अध्यक्ष राकेश दुबे, जगदीश मिश्रा, भानु पाण्डेय, केके तिवारी, शिवशंकर मिश्रा, आशीष तिवारी, सतीष चौबे, युवा अध्यक्ष नीलेश मिश्रा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सावीत्री तिवारी, पूर्वी पाण्डेय, गीता शुक्ला, आनन्द पाठक, रमन तिवारी, महेन्द्र मिश्रा, रंजना मिश्रा, अखिलेश पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र अग्रिहोत्री, अंबुज पाण्डेय, अजय पाण्डेय, रामविलास शुक्ला, आलोक मिश्रा, हरिहर त्रिपाठी, जय प्रकाश मिश्रा, डॉ. राजकरण, सचिन तिवारी, राजा त्रिपाठी आदि जिला एवं जिला संभाग, प्रदेश के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ