नाबालिक लड़की के साथ प्रेमी सहित चार लोगों ने किया सामुहिक दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नाबालिक लड़की के साथ प्रेमी सहित चार लोगों ने किया सामुहिक दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार



नाबालिक लड़की के साथ प्रेमी सहित चार लोगों ने किया सामुहिक दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार



महाराष्ट्र के नागपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, यहां एक प्रेमी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया। लड़की की उम्र 17 साल की है।


पुलिस के मुतबिक लड़की का आकाश भंडारी (20) के साथ अफेयर था। इस मामले में उसके प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि दो से सात अक्तूबर के बीच लड़की के प्रेमी आकाश और उसके दोस्तों संदीप पंधारे (30), फिरोज शेख (24) और अजय सुरंकर (20) ने कथित तौर पर इस्सानी इलाके में एक सुनसान जगह पर लड़की के साथ बलात्कार किया।

आगे जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि सात अक्तूबर को जब लड़की उसी स्थान पर आकाश भंडारी के साथ बैठी थी तभी तीन अज्ञात लोगों ने वहां आकर उनकी पिटाई कर दी, इसके बाद उन्होंने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की ने पूरी बात एक सामाजिक कार्यकर्ता सुनाई, इसके बात कार्यकर्ता ने पुलिस को सूचित किया।

वहीं इस मामले में आकाश भंडारी, संदीप पंधारे, फिरोज शेख और अजय सुरंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में सामूहिक बलात्कार से संबंधित आईपीसी की धाराओं के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। और आगे की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ