37 साल के युवक के साथ 55 वर्षिय महिला ली थी 7 फेरे 7 दिन के बाद 4 लाख के जेवरात लेकर हुई रफूचक्कर

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

37 साल के युवक के साथ 55 वर्षिय महिला ली थी 7 फेरे 7 दिन के बाद 4 लाख के जेवरात लेकर हुई रफूचक्कर




37 साल के युवक के साथ 55 वर्षिय महिला ली थी 7 फेरे 7 दिन के बाद 4 लाख के जेवरात लेकर हुई रफूचक्कर



राजस्थान के अलवर जिले के टहला के कानियावास गांव में 55 साल की एक महिला की 37 साल के शख्स के साथ शादी करवा दी गई। खुलासा तब हुआ जब वो दुल्हन लुटेरी निकली और सात फेरों के सात दिन बाद ही दगा दे गई।

पुलिस ने दो बिचौलियों को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि बिचौलियो ने स्टॉम्प पर एग्रीमेंट कर भरतुपर के डीग के निकट पानेरी की एक 55 साल की महिला गीता से कानियावास गांव के 37 साल के युवक से 15 जून 2020 को शादी करा दी। दुल्हन शादी के 8 दिन बाद ही भाग गई। वह 23 जून 2020 को पीहर जाने की कहकर चली गई। साथ में 4 लाख के जेवर और 50 हजार रुपए नकद ले गई। बाद में वापस नहीं लौटी

टहला के कानयाबास निवासी रामावतार ने शिकायत में बताया कि श्रीया उर्फ श्रीराम पुत्र रामसहाय गुर्जर निवासी बाकाला थानागाजी से उसकी जान पहचान थी। उसे पता था कि परिवादी की शादी नहीं हुई है। वह शादी करने का इच्छुक है।

इसलिए उसने सहयोगी निहाल सिंह निवासी कुशालगढ़ मालाखेड़ा व गीता देवी पत्नी नत्थूराम गुर्जश्र निवासी पानेरी डीग भरतपुर ने मिलकर षड़यंत्र रच लिया। दोनों ने शादी के लिए गीता देवी को तैयार कर लिया। फिर परिवादी के पास पहुंच गए। 7 जून 2020 को परिवादी ने श्रीराम व निहाल सिंह को 8 लाख रुपए दे दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ