कक्षा 8 पाठ 4, MP Board Class 8th Science Chapter 4 अभ्यास के प्रश्नोत्तर,पदार्थ: धातु और अधातु

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कक्षा 8 पाठ 4, MP Board Class 8th Science Chapter 4 अभ्यास के प्रश्नोत्तर,पदार्थ: धातु और अधातु

कक्षा 8 पाठ 4, MP Board Class 8th Science Chapter 4 अभ्यास के प्रश्नोत्तर,पदार्थ: धातु और अधातु




प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से किसको पीटकर पतली चादर में परिवर्तित किया जा सकता है?
(क) जिंक।
(ख) फॉस्फोरस।
(ग) सल्फर।
(घ) ऑक्सीजन।
उत्तर:
(क) जिंक को पीटकर पतली चादर में परिवर्तित किया जा सकता है।


प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(क) सभी धातुएँ तन्य होती हैं।
(ख) सभी अधातुएँ तन्य होती हैं।
(ग) सामान्यतः धातुएँ तन्य होती हैं।
(घ) कुछ अधातुएँ तन्य होती हैं।
उत्तर:
(ग) सामान्यतः धातुएँ तन्य होती हैं।

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(1)फॉस्फोरस बहुत ………. अधातु है।
(2)धातुएँ ऊष्मा और ………. की ………… होती हैं।
(3)आयरन, कॉपर की अपेक्षा ………. अभिक्रियाशील
(4)धातुएँ, अम्लों से अभिक्रिया कर ……… गैस बनाती हैं।


उत्तर:

(1)सक्रिय।
(2)विद्युत्, सुचालक।
(3)अधिक।
(4)हाइड्रोजन।
प्रश्न 4.
यदि कथन सही है तो “T” और यदि गलत है तो कोष्ठक में “F” लिखिए।

(1)सामान्यतः अधातु अम्ला स आभाक्रया करते है। ( )
(2)सोडियम बहुत अभिक्रियाशील धातु है। ( )
(3)कॉपर, जिंक सल्फेट के विलयन से जिंक विस्थापित करता है। ( )
(4)कोयले को खींचकर तारें प्राप्त की जा सकती हैं। ( )




उत्तर:

(1)‘F’
(2)‘T’
(3)‘F’
(4)‘F’
प्रश्न 5.
नीचे दी गई सारणी में गुणों की सूची दी गई है। इन गुणों के आधार पर धातुओं और अधातुओं में अन्तर कीजिए –
उत्तर:

प्रश्न 6.
निम्नलिखित के कारण दीजिए –

(1)ऐलुमिनियम की पन्नी का उपयोग खाद्य सामग्री को लपेटने में किया जाता है।
(2)निमज्जन छड़ें (इमरशन रॉड) धात्विक पदार्थों से निर्मित होती हैं।
(3)कॉपर, जिंक को उसके लवण के विलयन से विस्थापित नहीं कर सकता।
(4)सोडियम और पोटैशियम को मिट्टी के तेल में रखा जाता है।



उत्तर:

(1)ऐलुमिनियम की पन्नी का उपयोग खाद्य सामग्री को लपेटने में इसलिए किया जाता है क्योंकि इसे आसानी से मोड़कर खाने को अच्छी तरह बन्द किया जा सकता है जिससे बाहरी वायु एवं संदूषक पदार्थों का भोजन पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। इससे भोजन सुरक्षित एवं कुछ देर तक गर्म रहता है।
(2)निमज्जन छड़ें धातु से निर्मित होती हैं क्योंकि धातु विद्युत की सुचालक होती हैं और इनमें विद्युत् प्रवाह करने पर ये जल्दी गर्म हो जाती हैं।

(3)कॉपर, जिंक से कम अभिक्रियाशील हैं। अतः यह जिंक को उसके लवण के विलयन से विस्थापित नहीं कर सकता। केवल अधिक अभिक्रियाशील धातु ही कम अभिक्रियाशील धातु को विस्थापित कर सकती है।
(4)सोडियम और पोटैशियम अत्यधिक क्रियाशील धातुएँ हैं और ये ऑक्सीजन और जल के साथ अत्यन्त तीव्र अभिक्रिया करती हैं। अभिक्रिया में बहुत अधिक ऊष्मा उत्पन्न होती है। इसलिए इन्हें मिट्टी के तेल में रखा जाता है।


प्रश्न 7.
क्या आप नींबू के अचार को ऐलुमिनियम के पात्रों में रख सकते हैं? स्पष्ट करिए।



उत्तर:
नहीं, नींबू के अचार को हम ऐलुमिनियम के पात्रों में नहीं रख सकते क्योंकि जब हम कोई अचार आदि इसमें डालते हैं तो वह अभिक्रिया करता है और भोजन/अचार को विषाक्त बना देता है, जिसको खाने से मृत्यु तक हो सकती है।

प्रश्न 8.
नीचे दी गई सारणी के कॉलम-I में कुछ पदार्थ दिये गये हैं।


उत्तर:

(1)→ (d)
(2)→ (e)
(3)→ (c)
(4)→ (f)
(5)→ (b)
(6)→ (a)
प्रश्न 9.
क्या होता है जब –

(1)तनु सल्फ्यूरिक अम्ल कॉपर प्लेट पर डाला जाता है?
(2)लोहे की कील, कॉपर सल्फेट के विलयन में रखी जाती है।
(3)सम्बन्धित अभिक्रियाओं के शब्द समीकरण लिखिए।


उत्तर:
1. जब तनु सल्फ्यूरिक अम्ल को कॉपर प्लेट पर डाला जाता है तो कॉपर सल्फेट बनता है व हाइड्रोजन गैस निकलती है।
2. जब लोहे की कील कॉपर सल्फेट के विलयन में रखी जाती है तो लोहा कॉपर सल्फेट विलयन से कॉपर को विस्थापित कर देता है।



प्रश्न 10.
सलोनी ने लकड़ी के कोयले का एक जलता हुआ टुकड़ा लिया और उससे उत्सर्जित होने वाली गैस को एक परखनली में इकट्ठा किया?

(1)वह गैस की प्रकृति कैसे ज्ञात करेगी?
(2)इस प्रक्रम में होने वाली सभी अभिक्रियाओं के शब्द समीकरण लिखिए।
उत्तर:
1. वह इस गैस की जाँच निम्न प्रकार करेगी –
वह इस गैस को एक नली के माध्यम से चूने के पानी में प्रवाहित करेगी। इससे चूने के पानी का रंग दूधिया हो जाएगा। चूने के पानी का रंग कैल्सियम कार्बोनेट बनने के कारण दूधिया हो जाता है जो कार्बन डाइऑक्साइड और चूने के पानी की प्रतिक्रिया से बनता है। इससे स्पष्ट होता है कि परखनली में एकत्रित की गई गैस कार्बन डाइऑक्साइड है।


प्रश्न 11.
एक दिन रीता अपनी माँ के साथ आभूषण विक्रेता की दुकान पर गई। उसकी माँ ने सुनार को पॉलिश करने हेतु सोने के पुराने आभूषण दिए। अगले दिन जब वह आभूषण वापस लाई तो उन्होंने पाया कि उनका भार कुछ कम हो गया है। क्या आप भार में कमी का कारण बता सकते हैं?


उत्तर:
सुनार ने आभूषण को पॉलिश करने के लिए सल्फ्यूरिक अम्ल में डाल दिया होगा जिसके कारण आभूषण से सोने का कुछ अंश इस अम्ल से क्रिया करके विलयन में घुल गया होगा। इस कारण आभूषण के भार में कमी आ गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ