दिलशरण सिंह बने भा ज पा अनु.जन जाति मोर्चा सिंगरौली के जिलाध्यक्ष,धौहनी भा ज पा कार्यकर्ताओं में जश्न

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दिलशरण सिंह बने भा ज पा अनु.जन जाति मोर्चा सिंगरौली के जिलाध्यक्ष,धौहनी भा ज पा कार्यकर्ताओं में जश्न




दिलशरण सिंह बने भा ज पा अनु.जन जाति मोर्चा सिंगरौली के जिलाध्यक्ष,धौहनी भा ज पा कार्यकर्ताओं में जश्न


सीधी।

-धौहनी विधानसभा के युवा नेता दिलशरण सिंह श्याम(मुखिया)  को भारतीय जनता पार्टी अनु.जन जाति मोर्चा सिंगरौली का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर धौहनी के नेताओ में जश्न का माहौल है। ज्ञात हो दिलशरण सिंह दिलखुश मिजाज के युवा नेता के रूप में धौहनी क्षेत्र में लोकप्रिय हैं,जो भा ज पा कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी से बड़े ही सरल,सहज एवम विनम्र भाव से मुस्कुराते हुए मिलते हैं इनका मिलना मन को मोह लेता है।  ऐसे मे दिलशरण लोगों के दिलों में राज भी करते हैं।2010 से भा ज पा में पार्टी कार्यकर्ता के रूप में  पार्टी ज्वाइन की और पार्टी के लिए और आमजन के लिए काम करना शुरू कर दिया, जिनको बहुत कम उम्र में ही देवसर जनपद के ग्राम पंचायत कठदहा की जनता का आशीर्वाद मिला।और उपसरपंच चुन लिए गए दिल के दिलदार दिलशरण उपसरपंच बनते ही कठदहा ग्राम पंचायत के जनता जनार्दन की सेवा भाव मे जी जान से लग गए ,परिणामस्वरूप जनता ने भी दिलशरण को दिल से आशीर्वाद देते हुए लगातार 2 बार सरपंच बनाकर कद को और ऊंचा कर दिए इधर बहुत ही कम उम्र में सरपंच बनने वाले श्री मुखिया की लोकप्रियता को देखते हुए भा ज पा जिला नेतृत्व सिंगरौली द्वारा  वर्ष 2015-16 में सरई मंडल का युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बना दिया गया।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनते ही इन्होंने सरई ही नही बल्कि पूरे धौहनी विधानसभा के सभी मंडल स्तर के बूथो तक अपनी एक पहचान युवाओ के साथ आमजन तक बना ली है। पार्टी के लिए समर्पण के साथ कार्य करने वाले सर्वहारा वर्ग को साथ लेकर चलने वाले ऐसे सक्रिय भा ज पा युवा नेता की सक्रियता को देखते हुए भा ज पा प्रदेश नेतृत्व एवम भा ज पा जिला नेतृत्व सिंगरौली द्वारा भा ज पा के महत्वपूर्ण पद भा ज पा अनु.जन जाति मोर्चा सिंगरौली जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है जिसके बाद से पूरे धौहनी विधानसभा में भा ज पा कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है बधाई देने वालों में धौहनी सीधी सांसद श्रीमती रीती पाठक जी, धौहनी विधायक कुँवर सिंह टेकाम ,सीधी विधायक पंडित केदार नाथ शुक्ला, चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी,देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र, जिला पंचायत अध्यक्ष कुँवर अभ्युदय सिंह (राज भैया)जिलाध्यक्ष भाजपा सीधी इन्द्रशरण सिंह ,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी जी,जनपद अध्यक्ष कुसमी हीराबाई सिंह,भा ज पा जिला मंत्री द्वय लवकेश सिंह,जमुनी देवी,अखिलेश पांडेय,मंडल अध्यक्ष द्वय ईश्वरदीन सिंह,कृष्णलाल पयासी ,प्रवीण तिवारी,अनीता सिंह,संतोष जायसवाल के अलावा अमित सोनी,इंद्रप्रकाश गुप्ता ,राजकुमार तिवारी,कमलेश गुप्ता,वरुण पांडेय,शिवमूरत देव जी महाराज,प्रेमलाल जायसवाल,शिवमूरत विश्वकर्मा,अनन्त मिश्रा, नमन मिश्रा, कमलभान सिंह, आनन्द प्रताप सिंह,रामखेलावन सिंह ,दीपू प्रसाद पनिका,प्रेम सिंह, , शशांक अग्रहरी,सुरेंद्र वैश्य,बजरंगी गुप्ता, पिंटू मिश्रा,जीवधन साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने बधाई देते हुए उज्ववल भविष्य की कामना किये हैं।


जताया आभार-----  

-भा ज पा अनु.जन जाति मोर्चा का सिंगरौली जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर दिलशरण सिंह श्याम ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ भा ज पा अनु. जन .जाति .मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भावर एवम भा ज पा जिलाध्यक्ष सिंगरौली वीरेंद्र गोयल के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि नए भारत के निर्माण के स्वप्न को साकार करने हेतु राष्ट्रहित,संगठन हित व समाज हित के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ