अजय सिंह राहुल के मुख्य अतिथि में 24 दिसंबर को होगा जन जागरण अभियान व घर वापसी कार्यक्रम का शुभारंभ

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अजय सिंह राहुल के मुख्य अतिथि में 24 दिसंबर को होगा जन जागरण अभियान व घर वापसी कार्यक्रम का शुभारंभ



अजय सिंह राहुल के मुख्य अतिथि में 24 दिसंबर को होगा जन जागरण अभियान व घर वापसी कार्यक्रम का शुभारंभ



सीधी-जिला कांग्रेस कमेटी सीधी की एक महत्वपूर्ण विस्तारित बैठक पार्टी कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा ने बताया कि भाजपा सरकार के कुप्रबंधन गलत एवं आर्थिक नीतियों तथा जनविरोधी नीतियों की वजह से देश में बेलगाम हो चुकी महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान एवं कांग्रेस जनों के घर वापसी के साथ ही पार्टी का सदस्यता महा अभियान आने वाले समय पर जिले में व्यापक पैमाने पर चलाया जाएगा। इसका शुभारंभ 24 दिसंबर को गांधी चौक पार्किंग स्थल सीधी में एक भव्य कार्यक्रम  मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल भैया के मुख्य अतिथि में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि घर वापसी एवं जन जागरण अभियान का कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार के कुशासन से जनता काफी परेशान एवं हताश है । जनता को अब केवल कांग्रेश से ही उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस की घर वापसी एवं सदस्यता अभियान 24 दिसंबर के बाद ब्लॉक मंडलम एवं बूथ बूथ स्तर तक महा अभियान के रूप में चलाया जाएगा। उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष के मुख्य अतिथि में 24 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम को व्यापक एवं प्रभावी बनाने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश एवं सुझाव दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदोरिया के प्रस्ताव पर जन जागरण एवं घर वापसी के कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा द्वारा सर्वसम्मति से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह को कार्यक्रम का संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता ने कहा कि जन जागरण यात्रा एवं सदस्यता महाअभियान के साथ ही आने वाले समय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरी निकाय के चुनाव होने वाले हैं उसके लिए भी ग्राम पंचायतों में कांग्रेस पक्ष के 11 सदस्यीय समिति बनाई जाए तथा नगरीय निकाय क्षेत्र में सेक्टर कमेटियां बनाई जाए। उन्होंने कहा कि जन जागरण एवं सदस्यता  अभियान के साथ ही भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार कुशासन एवं गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ तथा स्थानीय मुद्दों को लेकर बड़े पैमाने पर ब्लॉक एवं मंडलम स्तर पर धरना प्रदर्शन करने की भी आवश्यकता है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह ने कहा कि 24 दिसंबर का कार्यक्रम कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करेगा।उन्होंने कहा कि जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस के घर वापसी एवं सदस्यता अभियान आगामी समय में गांव गांव घर घर तक जाएगा। कार्यकर्ताओं के मेहनत एवं संघर्ष के दम पर एक बार फिर से 2023 में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनेगी। बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदोरिया जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजकुमार सिंह सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बसंती देवी कोल, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री कुमुदिनी सिंह, युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबिकेश पांडे, समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रतीभान सिंह पटेल, जिलामहामंत्री भानु पांडे, महामंत्री श्रीरमा मिश्रा, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राजबहोर जयसवाल, वरिष्ठ नेता आनंद मंगल सिंह, अजीत पाल सिंह, सेवादल अध्यक्ष अरविंद सिंह रोशन, ब्लॉक अध्यक्ष परमजीत पांडे, पिछड़ा वर्ग युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंकज कुशवाहा, प्रकाश सिंह परिहार, जय सिंह, संतोष जयसवाल, विवेक सिंह दीपू, उत्सव सिंह टिंकू, लक्ष्मी कांत शुक्ला, धीरेश सिंह, बृजेंद्र मणि अवधिया, अनिल श्रीवास्तव, जान आलम खान, भूपेंद्र सिंह महेंद्र, दिनेश कुमार पाठक, रामप्यारे कुशवाहा, मनमोहन सिंह, रमाकांत सिंह, जगदीश सिंह, राजेंद्र प्रसाद साकेत, मनोज कोल, आनंद सिंह ददुआ, अजीत सिंह, ज्योति गुप्ता, प्रेमवती केवट, रेखा सोनी अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस, दिलीप सोनी, राममिलन साहू, विष्णु चौबे, तारा सिंह, पुष्पा सिंह बघेल,रेखा सिंह, राहुल द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ