भड़काऊ भाषण देने पर नरसिंहानंद गिरी को किया गया गिरफ्तार

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भड़काऊ भाषण देने पर नरसिंहानंद गिरी को किया गया गिरफ्तार



भड़काऊ भाषण देने पर नरसिंहानंद गिरी को किया गया गिरफ्तार


हरिद्वार हेट स्पीच केस : 
यति नरसिंहानंद गिरि को उत्तराखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार।
भूतपूर्व मुस्लिम वसीम रिजवी को इसी मामले में पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार।

धर्म संसद में भड़काऊ भाषण मामले में जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी की गिरफ्तारी के बाद शनिवार देर शाम को धर्म संसद कोर कमेटी के सदस्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद संतों में आक्रोश फैल गया है। गिरफ्तारी से कुछ समय पहले ही धर्म संसद कोर कमेटी ने शांभवी आश्रम में बैठक करके 3 दिन से अनशन कर रहे यति नरसिंहानंद और अमृतानंद अनशन खत्म करने को राजी हो गए थे।

यह फैसला लिया गया था कि, सत्याग्रह चलता रहेगा। लेकिन पुलिस ने 17 जनवरी को सर्वानंद घाट में प्रतिकार सभा होने से पहले ही शनिवार शाम को नरसिंहानंद को गिरफ्तार कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ