वरिष्ठ पत्रकार साक्षी को सोशल मीडिया में अश्लीलता और धमकी भरे मैसेज भेजने पर पुलिस ने किया केस दर्ज

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

वरिष्ठ पत्रकार साक्षी को सोशल मीडिया में अश्लीलता और धमकी भरे मैसेज भेजने पर पुलिस ने किया केस दर्ज



वरिष्ठ पत्रकार साक्षी को सोशल मीडिया में अश्लीलता और धमकी भरे मैसेज भेजने पर पुलिस ने किया केस दर्ज



सोशल मीडिया पर गालियां देना मानो कुछ लोगों का पेशा ही बन गया है या शायद इसमें उन्हें मजा आता है। और इतना ही नहीं वह अपने मजे के लिए सारी सीमाएं लांग देते हैं। किसी भी व्यक्ति को बिना सोचे समझे गालियां देने लगते हैं। क्योंकि किसी भी लिंग, समुदाय या जाति के बारे में कुछ भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाता  इसी का फायदा उठाते हुए गालीबाज धीरे-धीरे सारी सीमाएं लांघ देते है।

ऐसे ही बदतमीज लोगों की बदतमीजी की कुछ तस्वीरें वरिष्ठ पत्रकार साक्षी जोशी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फेसबुक यूजर मनोज कुमार झा  जो खुद को बॉलीवुड का कलाकार बताता है, लगातार साक्षी जोशी को गाली और धमकियों भरे मैसेज भेजे हैं। यह सिलसिला एक दिन में नहीं रुका लगातार कई दिनों तक चलता रहा। इस शख्स ने फेसबुक पर खुद को एक प्रोड्यूसर बताया है और और लिखता है कि वह मधुबनी से है और मुंबई में रहता है।

इन तस्वीरों को साझा करते हुए साक्षी जोशी ने ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी शिकायत मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री आदित्य ठाकरे औ महिला आयोग से की थी। जिसके तुरंत बाद उस ट्वीट के रिप्लाई में मुंबई पुलिस साक्षी जोशी को कॉल कर उनसे सारी जानकारियां ली और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर ली है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री आदित्य ठाकरे ने भी साक्षी जोशी से संपर्क किया और यह भी सुनिश्चित किया कि इस पर कार्रवाई की जाए। इस मामले पर राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी कार्रवाई के कड़े आदेश दिए हैं और वह खुद इस मामले को देख रही है। महाराष्ट्र महिला आयोग ने भी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए ट्वीट किया और लिखा की साक्षी जोशी के साथ हुए मामले को संज्ञान में लेते हुए राज्य महिला आयोग और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, साइबर पुलिस थाना, बीकेसी(BKC), मुंबई ने रिपोर्ट मांगी है और जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।

वरिष्ठ पत्रकार साक्षी जोशी ने मुंबई पुलिस, मुख्यमंत्री आदित्य ठाकरे और सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की सक्रियता के लिए धन्यवाद कहते हुए ट्वीट किया





क्रेडिट: डेली साक्षी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ