UP विधानसभा चुनाव: भाजपा की पहली लिस्ट जारी, जानिए मुख्यमंत्री योगी किस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

UP विधानसभा चुनाव: भाजपा की पहली लिस्ट जारी, जानिए मुख्यमंत्री योगी किस सीट से लड़ेंगे चुनाव


UP विधानसभा चुनाव:  भाजपा की पहली लिस्ट जारी, जानिए मुख्यमंत्री योगी किस सीट से लड़ेंगे चुनाव


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को 107 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी जिले की सिराथू सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में शनिवार को यह घोषणा की।

योगी और मौर्य अभी विधानपरिषद के सदस्य हैं। योगी पांच बार गोरखपुर से सांसद रह चुके हैं जबकि मौर्य ने 2012 में अपना पहला चुनाव सिराथू से ही जीता था। इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव में फूलपुर संसदीय सीट से जीत दर्ज की थी। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। प्रधान ने कहा कि भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था संसदीय बोर्ड ने योगी को गोरखपुर से और मौर्य को सिराथू से चुनाव लड़ाने का फैसला किया।

पार्टी ने जिन 107 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें से 105 सीटों पर पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है। गोरखपुर में छठवें चरण के तहत तीन मार्च को जबकि सिराथू में पांचवें चरण के तहत 27 फरवरी को मतदान होना है।पार्टी ने 20 वर्तमान विधायकों के टिकट भी काटे हैं। प्रधान ने कहा, 'आज हमने 107 प्रत्याशियों की घोषणा की है। उसमें वर्तमान विधायक 83 थे। हमने उनमें से 63 को फिर से टिकट दिया है। हम 20 सीटों पर उन मित्रों को अन्य कामों में नियोजित करना तय किया है।'

पहले और दूसरे चरण में कुल 113 सीटों पर मतदान होना है। पार्टी ने पहले चरण की एक और दूसरे चरण की आठ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की। प्रधान ने कहा कि इन आठ सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर विचार-विमर्श हुआ है और इस पर फैसला लेने का अधिकार भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ सीटें गठबंधन में शामिल दलों को भी जाएगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा का अपना दल (एस) और निषाद पार्टी से गठबंधन हुआ है।



भाजपा की पहली लिस्ट की बड़ी बातें
107 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट
63 विधायकों को दोबारा टिकट दिया
20 जगहों पर उम्मीदवार बदले गये
21 नये उम्मीदवारों को टिकट दिया
नये उम्मीदवारों में महिला, युवा, डॉक्टर
44 OBC, 19 SC को टिकट
पहली लिस्ट में 10 महिलाओं को टिकट


UP Election 2022 BJP Candidate List: देखिए पूरी लिस्ट

कैराना सीट - मृगांका सिंह
थाना भवन सीट - सुरेश राणा
सिराथु सीट - केशव प्रसाद मौर्य
सरधना सीट- संगीत सोम
छपरौली सीट - सहेंद्र सिंह रमौला
मुरादनगर सीट - अजीत पाल त्यागी
किठोर सीट- सत्यवीर त्यागी
नोएडा सीट - पंकज सिंह
मथुरा सीट - श्रीकांत शर्मा
आगरा कैंट - डॉ. जीएस धर्मेश
आगरा दक्षिण - योगेंद्र उपाध्याय
आगरा नार्थ - पुरुषोत्तम खंडेलवाल
आहरा रूरल - देवीरानी मौर्य
शामली से तजेंद्र सिंह
बुढ़ाना से उमेश मलिक
चरथावल से सपना कश्यप
पूरकाजी से प्रमोद ओटवाल
मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल
खतौली से विक्रम सैनी
मीरापुर से प्रशांत गुर्जर
सिवालखास से मनेंद्र पाल सिंह
सरदना से संगीत सोम
अतरौली से पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह जी के नाती संदीप सिंह को चुनाव लड़ेंगे
साहिबाबाद- सुनील शर्मा
धौलाना- धर्मेश
नॉएडा -पंकज सिंह
सिकंदरबाद- लक्ष्मीराज सिंह
बुलन्दशहर- प्रदीप चौधरी
सायना- देवेंद्र चौधरी
ख़ुर्जा- मीनाक्षी सिंह
बरौली- जयबीर सिंह
अतरौलि- संदीप सिंह
कोल- अनिल पराशर
गाजियाबाद से अतुल गर्ग
लोनी से नंदकिशोर गुर्जर
साहिबाबाद से सुनील शर्मा
चरथावल से सपना कश्यप
मुरादनगर से अजीत पाल त्यागी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ