सीधी पुलिस ने 16 एवं 4 वर्ष से फरार चल रहे 2 स्थाई वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी पुलिस ने 16 एवं 4 वर्ष से फरार चल रहे 2 स्थाई वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार



सीधी पुलिस ने 16 एवं 4 वर्ष से फरार चल रहे 2 स्थाई वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार

सीधी ।
       नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले व श्रीमती गायत्री तिवारी उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जमोडी उप निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में जमोडी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे *02 आरोपी स्थाई वारंटी* जिसमे 1. विनोद कुमार सिंह उर्फ़ लालजी सिंह पिता राजनारायण सिंह निवासी डडहवा टोला सीधी अपराध करने के उपरांत वर्ष 2006 से फरार चल रहा था  तथा 2. आरोपी राजकुमार कोल पिता वंशराखन कोल निवासी धनखोरी जिला सीधी जो वर्ष 2018 से फरार चल रहा था, जिला सिंगरौली से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

      अपराध करने के उपरांत दोनों आरोपी निरंतर फरार चल रहे थे जिन्हे मुखबिर की सूचना पर से टीम भेज कर कडी मशक्कत के बाद घेराबंदी कर गिरफ्तार किया जाकर थाना लाया गया एवं वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
      
                उपरोक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जमोडी उप निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय प्रधान आरक्षक मधुराज  सिंह बघेल आर. के पी सिंह, बालेन्द्र  सिंह, सतीश तिवारी एवं साइबर सेल से प्रदीप मिश्रा की उल्लेखनीय भूमिका एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ