कोरोना ने फिर से मचाई तबाही, ब्रिटेन में एक सप्ताह में 50 लाख केस,हालत बेकाबू

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कोरोना ने फिर से मचाई तबाही, ब्रिटेन में एक सप्ताह में 50 लाख केस,हालत बेकाबू



कोरोना ने फिर से मचाई तबाही, ब्रिटेन में एक सप्ताह में 50 लाख केस,हालत बेकाबू



भारत में भले ही कोरोना के मामले कम हो रहे हो लेकिन कई अन्य देशों में यह फिर से तबाही मचाने लगा है। ग्लोबल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार चीन, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई ऐसे देश हैं जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है।

आइए जानते हैं इन देशों में कोरोना से किस तरह के हालात हैं..

चीन में हालात भयावह, शंघाई में स्थिति खतरनाक
चीन में आए दिन कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 13,146 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जो करीब दो साल पहले पहली लहर के चरम के बाद से सबसे अधिक है। शंघाई में एक दिन में रिकॉर्ड 8226 केस दर्ज किए गए हैं। देश के कई प्रांतों में बेहद ही खतरनाक ओमिक्रोन वेरिएंट फैल गया है, जिससे लोगों के बीच एक बार दहशत का माहौल है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि चीनी प्रशासन ने देश की वीत्तिय राजधानी शंघाई में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान लोगों को घर में रहने के लिए कहा जा रहा है। बाहर निकलने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इतना ही नहीं शहर में आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप पड़ गई हैं। विदेशों कों निर्यात किए जाने वाले सामानों की सप्लाई रोक दी गई है।

चीन के शंघाई में अस्पताल मरीजों से फुल

हालात इतना खराब हो चुके हैं कि शंघाई के किसी भी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं बची है। इसके बावजूद चीन का दावा है कि शंघाई में कोरोना संक्रमण से अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है।

ब्रिटेन में भर्ती और मृत्यु होने की दर फिर से बढ़ी

ब्रिटेन में अस्पताल में भर्ती और मृत्यु होने की दर फिर से बढ़ रही है क्योंकि कोरोना संक्रमण रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। 19 से लेकर 26 मार्च तक यहां कोरोना के लगभग 50 लाख नए मामले सामने आए हैं। नवीनतम उछाल अधिक पारगम्य ओमाइक्रोन संस्करण BA.2 द्वारा संचालित है। जो पूरे ब्रिटेन में प्रमुख वेरिएंट है।

भारत का हाल

भारत में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 1,096 मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 81 लोगों की मौत भी हुई और 1,447 लोग डिस्चार्ज हुए। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 13,013 सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.24 करोड़ (4,24,93,773 ) हो गई है।




क्रेडिट:अमर उजाला

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ