IPL 2022: मुंबई इंडियंस को मिली पहली जीत, सोशल मीडिया में शेयर जीत की खुसी

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

IPL 2022: मुंबई इंडियंस को मिली पहली जीत, सोशल मीडिया में शेयर जीत की खुसी



IPL 2022:  मुंबई इंडियंस को मिली पहली जीत, सोशल मीडिया में शेयर जीत की खुसी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल 2022 में अपनी पहली जीत दर्ज करने में आखिरकार कामयाब हो गयी। लगातार 8 मुकाबले हारने के बाद शनिवार को खेले गये 44वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है।


हालांकि इस जीत से उन्हें प्वाइंट्स टेबल में कोई फायदा नहीं हुआ। इस जीत के बाद Mumbai Indians ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा, जिसपर फैंस ने खुब मजे लिये।

आखिरकार Mumbai Indians ने वह कारनामा कर दिखाया जिसका सभी को इस सीजन में बेसब्री से इंतजार था। लगातार 8 मुकाबले हारने के बाद शनिवार को राजस्थान रॉयल्स को मात देकर अपनी पहली जीत हासिल करने में कामयाब हो गयी। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रनों का लक्ष्य रखा जिसे मुंबई इंडियंस ने 19.2 ओवर में ही हासिल कर लिया।

Mumbai Indians की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेले और उनके इस शानदार पारी पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से भी सम्मानित किया गया। इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफियल ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट डाला जिसपर फैंस ने जमकर मजे लेते दिखे।

सोशल मीडिया पर शेयर की जीत की खुशी

राजस्थान रॉयल्स को मात देकर इस सीजन में अपनी पहली जीत मिलने के बाद Mumbai Indians ने अपने ऑफिशयल ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट डालते हुए लिखा- 'हम जीत गये।'


We. Have. Won. 

— Mumbai Indians (@mipaltan) April 30, 2022

इस पोस्ट के बाद फैंस ने भी जमकर मजे लिये। जहां एक यूजर लगान फिल्म की एक फोटो के साथ डायलॉग शेयर किया जिस पर लिखा था- 'हम जीत गये।'

वहीं दूसरा यूजर लिखता है- 'पर बहुत देर कर दी।'

एक अन्य यूजर लिखता है- 'बहुत बढ़िया, अब दूसरे टीमों को क्वालीफाई करने के चांस को रोको।'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ