सीधी:विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली संयुक्त प्रशासनिक रैली,लोगों को दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी:विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली संयुक्त प्रशासनिक रैली,लोगों को दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश



विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली संयुक्त प्रशासनिक रैली,लोगों को दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


 मझौली। इस वर्ष 49वा विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम"ओनली वन अर्थ"है, के उद्देश्य पूरे दुनिया में मनाया जा रहा है जिसका मतलब" केवल एक पृथ्वी है" जिसकी मेजबानी स्वीडन कर रहा है। इसी तारतम्य में केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देशन एवं वरिष्ठ कार्यालयों के आदेशों पर उपखंड मझौली में आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर सुबह 6:30 बजे संयुक्त रूप से प्रशासनिक विभागीय रैली निकाल नगर क्षेत्र में भ्रमण कर जंगल से जल-जल से जीवन, वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, आज नारे लगाते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने तथा उसकी सुरक्षा कर पर्यावरण संरक्षण के लिए संदेश दिया गया। भ्रमण उपरांत पुनः जनपद कार्यालय मझौली के प्रांगण में लोगों के साथ सभा का वृक्ष एवं पर्यावरण का जीवन में महत्व पर प्रकाश डालते हुए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण को बनाए रखने के लिए संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीएम मझौली सुरेश अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी मानसिंह, तहसीलदार बीके पटेल,थाना प्रभारी दीपक सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश तिवारी, सीएमओ नप मझौली राजेश भदौरिया,जन अभियान परिषद समन्वयक रजनीश मिश्रा, महिला बाल विकास विभाग के साथ विभागीय अधिकारी कर्मचारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक , क्षेत्रीय जन, पत्रकार भारी संख्या में रैली में शामिल रहे।

सीएम कार्यक्रम दिखाया लाइव प्रसारण

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को 49 वा विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम ओनली वन अर्थ के तौर पर बड़े धूमधाम से दुनिया भर में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का उद्बोधन भाषण लाइव प्रसारण के माध्यम से समस्त विकासखंड स्तर पर दिखाए व सुनाए जाने का फरमान जारी किया गया था जिसके तहत उपखंड मझौली के जनपद कार्यालय में अपरांत 12 बजे से मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण का कार्यक्रम लोगों को दिखाया वा सुनाया गया। जहां पर भारी संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ