तेल आपूर्ति बाधित करने के गंभीर परिणाम होंगे ,डीजल पेट्रोल की खपत के अनुसार सप्लाई सुनिश्चित हो :- अजय सिंह

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

तेल आपूर्ति बाधित करने के गंभीर परिणाम होंगे ,डीजल पेट्रोल की खपत के अनुसार सप्लाई सुनिश्चित हो :- अजय सिंह


तेल आपूर्ति बाधित करने के गंभीर परिणाम होंगे ,डीजल पेट्रोल की खपत के अनुसार सप्लाई सुनिश्चित हो :- अजय सिंह


मुख्यमंत्री हस्तक्षेप कर तुरंत कार्यवाही करें 
-अजयसिंह 
सीधी 
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रदेश में डीजल पेट्रोल की सप्लाई में की गई पचास प्रतिशत की कटौती को जन विरोधी बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है| उन्होंने कहा है कि इस समय किसानों को अपने खेतों की ट्रेक्टरों से जुताई और खरीफ फसलों की बुआई के लिए सबसे ज्यादा डीजल की जरूरत होती है| ऐसे समय में डीजल की कमी से  प्रदेश के किसानों को भारी संकट का सामना करना पड़ेगा|
सिंह ने कहा कि डीजल और पेट्रोल अत्यावश्यक वस्तुओं में शामिल हैं जिनसे आम लोगों की रोजमर्रा की जिन्दगी सीधे प्रभावित होती है| पेट्रोल पम्पों को केवल आठ घंटे के सीमित समय के लिए खोलने का कहकर तेल आपूर्ति में कृत्रिम रुकावट पैदा की जा रही है| इसके अलावा तेल डिपो के कार्य करने के घंटे भी को कम कर दिए गये हैं| यह अदूरदर्शी फैसला लेने से पहले कम से कम यह तो सोचना चाहिए था कि इसके दूरगामी परिणाम गम्भीर हो सकते हैं| उन्होंने कहा कि ऐसा प्रबंधन पहली बार देखा गया है कि तेल कम्पनियां घाटे को कम करने के लिए तेल की बिक्री को कम करने काम कर रही है|  
अजयसिंह ने कहा कि तेल आपूर्ति बाधित किया जाना गंभीर चिंता का विषय है| इसके लिए तेल कम्पनी के अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाना चाहिए| राज्य सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रदेश में डीजल पेट्रोल की जितनी खपत है उसके अनुसार इसकी आपूर्ति बराबर बनी रहे| उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से पूरे मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर हस्तक्षेप करने की मांग की है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ