हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत मझौली में निकली गई तिरंगा रैली

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत मझौली में निकली गई तिरंगा रैली


हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत मझौली में निकली गई तिरंगा रैली

सीधी।
 जिले भर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज लहराने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के संबंध में जनजागरूकता के लिए जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रैलियां निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में उपखण्ड अधिकारी सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में मझौली में रैली का आयोजन किया गया। रैली में तहसीलदार वी के पटेल सहित कालेज तथा स्कूल के विद्यार्थी, एनसीसी के कैडेट, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्वसहायता समूह की महिलाएं, स्वयंसेवी संगठन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। 
                
  मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 11 से 17 अगस्त 2022 की अवधि में भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान के क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न कर देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को स्वयं क्रय कर लगाने के लिए प्रेरित करना है। उपखण्ड अधिकारी मझौली सुरेश अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी शान का प्रतीक है। यह हमें राष्ट्रीयता और देशप्रेम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि स्वयं के घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ अन्य व्यक्तियों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ