सीधी: शिव शक्ति यात्रा में प्रदेश के गृह मंत्री ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों,बोले शेष डेढ़ प्रदेशों में भी होगा सफाया ,पार्षद ने गृह मंत्री को फलों से तौला

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी: शिव शक्ति यात्रा में प्रदेश के गृह मंत्री ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों,बोले शेष डेढ़ प्रदेशों में भी होगा सफाया ,पार्षद ने गृह मंत्री को फलों से तौला



सीधी: शिव शक्ति यात्रा में प्रदेश के गृह मंत्री ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों,बोले शेष डेढ़ प्रदेशों में भी होगा सफाया ,पार्षद ने गृह मंत्री को फलों से तौला


सीधी।
कांग्रेस पार्टी लोगों को गुमराह करने, झूठ बोलने एवं लोगों को बरगलाने का कार्य करने वाली पार्टी है। कांग्रेस लिखित झूठ बोलती है। घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा होता है, इससे बचें।
उक्त आशय के विचार प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज गुरुवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी एवं पत्नी डॉ. प्रवीण तिवारी के तत्वाधान में विधानसभा व्यापी शिव शक्ति जन सेवा यात्रा में शामिल होकर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए गौरदह में व्यक्त किए।

कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए प्रदेश के गृह, जेल एवं विधि विधाई कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेश ने कहा था कि हर बेरोजगार को चार हजार प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देंगे, पर किसी को नहीं दिया। हर किसान का दो लाख तक का कर्जा माफ करेंगे किन्तु 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने कोई काम नहीं किया। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश के डेढ़ प्रदेशों में बची है अगली बार वो भी साफ हो जाएगी। 
डॉ. मिश्रा ने पदयात्रा में शामिल होने के पश्चात कहा कि जन यात्रा में मिल रहा अपार जनसमर्थन प्रदेश के महामंत्री और हमारे विधानसभा के साथी शरदेन्दु तिवारी द्वारा किए गए कार्यों का परिणाम है। 
डॉ. मिश्रा ने विधायक श्री तिवारी के पिता न्यायमूर्ति पीपी तिवारी का भी सेवाभाव के लिए जिक्र किया । 
इस दौरान पदयात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान, लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीति पाठक सहित हजारों हजार लोग शामिल हुए। 

जनता के आशीर्वाद एवं कल्याण के लिए शिव शक्ति यात्रा: शरदेन्दु

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी ने कहा कि पदयात्रा एवं जन समस्या निवारण जनता के लिए वरदान साबित हो रहा है। सभी आला अफसर शिविरों में उपस्थित रह कर समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। इस दौरान जनता की मांग पर गौरदह में पुलिस चौकी स्थापित करने की बात को प्रदेश के गृह मंत्री ने पूरी करने का आश्वासन दिया। विधायक श्री तिवारी ने कहा कि जनता का ये आशीर्वाद 2024 की तस्वीर गढेगा। 


जिले को ग्रेनाइट पत्थर एवं औद्योगिक हब के रूप में विकसित करेंगे: गृहमंत्री


जिले में ग्रेनाइट व अन्य प्रकार के खनिज संपदा का सर्वेक्षण कराकर सीधी को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करेंगे। मध्य प्रदेश में सीधी जिला प्राकृतिक एवं खनिज संपदा की अनेक संभावनाएं हैं। 
उक्त आशय के उद्गार भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित स्थानी वैष्णवी गार्डन में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने व्यक्त किए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि मैं कोई राजनीतिक भाषण करने नहीं आया हूं। आप सभी से एक सौजन्य मुलाकात ही मकसद था। इस दौरान श्री मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को हास्य और विनोद शैली में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पखवाड़े में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना भी की। 
भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत भाषण करते हुए कहा कि सीधी जिले का कार्यकर्ता आपको पाकर अत्यंत हर्षित और प्रफुल्लित है। आपके आगमन से कार्यकर्ताओं में नई उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा।
इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री राजेश पांडे, लोकसभा सांसद श्रीमती रीति पाठक, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. राजेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह, विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण के पूर्व चेयरमैन सुभाष सिंह सहित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


पार्षद ने गृह मंत्री को फलों से तौला

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का जिले में आगमन को लेकर नगर पालिका के वार्ड क्र. 5 के पार्षद आनंद परियानी के नेतृत्व में उनका स्वागत फलों के साथ तौलकर किया गया। 
गांधी चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में गृहमंत्री को बधाई देने सहित फलों के साथ उन्हे तौला गया। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा नेताओं की उपस्थिति रही।  
प्रदेश के गृह मंत्री को फलों से तौलने के बाद साल एवं श्रीफल व पुष्पमाला देकर उनका स्वागत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ