वृद्ध आश्रम में मना पूर्व नेता प्रतिपक्ष का जन्मदिन,जनपद अध्यक्ष के साथ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता रहे शामिल

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

वृद्ध आश्रम में मना पूर्व नेता प्रतिपक्ष का जन्मदिन,जनपद अध्यक्ष के साथ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता रहे शामिल



वृद्ध आश्रम में मना पूर्व नेता प्रतिपक्ष का जन्मदिन,जनपद अध्यक्ष के साथ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता रहे शामिल


 मझौली/ सीधी।
 जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ताला में संचालित वृद्ध आश्रम में जनपद अध्यक्ष मझौली सुनैना सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम वासियों को हेल्पफुल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। बता दें कि प्रदेश भर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश शासन अजय सिंह राहुल का जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा तरह तरह के आयोजन पर मनाया जा रहा है इसी कड़ी में मझौली कांग्रेसियों द्वारा जनपद अध्यक्ष मझौली सुनैना सिंह के साथ समीपी गांव ताला में संचालित कैलाश स्वर्ण वृद्धा आश्रम पहुंच आश्रम वासियों को फल फूल एवं मिष्ठान वितरित करते हुए हर्षोल्लास पूर्वक अपने प्रिय नेता विंध्य के आन बान और शान अजय सिंह राहुल का जन्मदिन मनाते हुए दीर्घायु एवं सफलतम जीवन की कामना की गई एवं सुखमय  लिए क्षेत्र के आस्था का केंद्र देवी देवताओं की मंदिरों में पहुंच श्रीफल वह फल फूल अर्पित करते हुए मन्नत मांगी गई । पूर्व नेता प्रतिपक्ष का जन्मदिन मनाने वृद्ध आश्रम ताला पहुंचे अध्यक्ष सहित सभी अतिथियों का संचालक शिवामणि तिवारी के द्वारा आभार प्रकट किया गया।इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष मझौली सुनैना सिंह के साथ संतोष तिवारी, राजेंद्र सिंह, मनोज तिवारी, विदेश सिंह, शिवप्रसाद बैस, महेश बैस, संतोष कोली, रामसिया बैस, निर्मला तिवारी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक सिंह चंदेल शनी, पंकज सिंह, लोकेश सिंह, घनश्याम दीक्षित, शिव प्रसाद गुप्ता, आदि भारी संख्या में कांग्रेस नेता एवं युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ