सीधी: दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की लगाई गई ड्यूटी

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी: दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की लगाई गई ड्यूटी



सीधी: दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की  लगाई गई ड्यूटी


   दशहरा दिनांक 05.10.2022 को दुर्गा मूर्ति विसर्जन हेतु तिथि निर्धारित है एवं जिला अंतर्गत निर्धारित स्थलों पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन किया जायेगा। अपर जिला मजिस्ट्रेट बी के पाण्डेय द्वारा आदेश जारी कर उक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए शान्ति सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

  जारी आदेशानुसार तहसीलदार/कार्यपालिक मजिस्ट्रेट गोपद बनास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीधी की ड्यूटी सोन नदी गऊघाट में, तहसीलदार/कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बहरी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिहावल की ड्यूटी सोन नदी जोगदहा अमिलिया में, तहसीलदार/कार्यपालिक मजिस्ट्रेट चुरहट एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत चुरहट की ड्यूटी सोन नदी कोल्दहा चुरहट में, तहसीलदार/कार्यपालिक मजिस्ट्रेट रामपुर नैकिन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामपुर नैकिन की ड्यूटी भंवर सेन शिकारगंज रामपुर नैकिन में, तहसीलदार/कार्यपालिक मजिस्ट्रेट मझौली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझौली की ड्यूटी बनास नदी सेहड़ा नदी मझौली में एवं तहसीलदार/कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कुसमी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी की ड्यूटी गोपद नदी गोतरा घाट खर्रा घाट में लगाई गई है। 

  उन्होने निर्देशित किया है कि कमान्डेट होमगार्ड सीधी उपरोक्त सभी विसर्जन स्थल पर तैराक, गोताखोर रस्सी, नाव एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की यथोचित व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित करें। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सीधी उपरोक्त सभी विसर्जन स्थल पर वैरिकेटिंग की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (वन विभाग) उपरोक्त सभी विसर्जन स्थल पर लगने वाले बास, बल्ली उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। शहरी क्षेत्र में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीधी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, जिला सीधी विसर्जन स्थल पर पण्डाल, माइक आदि की यथोचित व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीधी उपरोक्त सभी विसर्जन स्थल पर चिकित्सक दल के साथ आवश्यक उपकरणों सहित एम्बुलेंस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उपखण्ड मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था एवं अन्य समस्त व्यवस्थाओं के लिये उत्तरदायी होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ