धौहनी विधायक के मुख्य आतिथ्य में दिव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कल मड़वास में

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

धौहनी विधायक के मुख्य आतिथ्य में दिव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कल मड़वास में



धौहनी विधायक के मुख्य आतिथ्य में दिव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कल मड़वास में

मझौली। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दीपोत्सव समिति चदौहीडोल मड़वास के  द्वारा राष्ट्रीय पर्व दीपावली पर दिव्य दीपोत्सव कार्यक्रम दीपोत्सव समिति चदौहीडोल मड़वास के द्वारा दादर स्पोर्ट्स एंड म्यूजिक संस्थान के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। सामान्य सभा जनपद पंचायत मझौली के विधायक प्रतिनिधि  भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मड़वास रोहिणी रमण मिश्रा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम की मुख्य अतिथि , उपखंड अधिकारी मझौली सुरेश अग्रवाल की अध्यक्षता , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीधी अभ्युदय सिंह (राज भैया),पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी मझौली रोशनी सिंह ठाकुर के विशिष्ट आतिथ्य में।विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्साह के साथ मड़वास बरहा टोला तहसील प्रांगण में 27 अक्टूबर दिन गुरुवार को दोपहर 2 बजे से सुंदरकांड पाठ के साथ प्रारंभ किया जाएगा जो साम 4 बजे तक चलेगा। शाम 4 बजे से 5बजे तक कन्या पूजन,  हनुमान चालीसा जाप एवं दीप प्रज्वलन साम 5 बजे से 7 बजे तक, भगवान राम की झांकी प्रदर्शन एवं आरती शाम 7 बजे से 7:30 तक , प्रतिभा सम्मान शाम 7:30 से रात्रि 8 बजे तक, तथा रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक विराट कवि सम्मेलन के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजक समिति  द्वारा लोगों से कार्यक्रम में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ