IND vs SA 2nd ODI Live: श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर का जड़ा दूसरा शतक, भारत का स्कोर 250 रन के पार

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

IND vs SA 2nd ODI Live: श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर का जड़ा दूसरा शतक, भारत का स्कोर 250 रन के पार



IND vs SA 2nd ODI Live: श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर का जड़ा दूसरा शतक, भारत का स्कोर 250 रन के पार


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत के सामने 279 रन का लक्ष्य रखा है। उसके नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर केशव महाराज कप्तान कर रहे हैं। भारत की ओर से ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को डेब्यू करने का मौका मिला है। टीम इंडिया सीरीज में बराबरी करने के लिए उतरी है। दक्षिण अफ्रीका लखनऊ में पहला वनडे जीतकर 1-0 से आगे है। उसकी नजर सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर है। 

लाइव अपडेट

08:45 PM, 09-Oct-2022IND vs SA 2nd ODI Live: श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर का दूसरा शतक लगाया श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 103 गेंदों में पर अपने 100 रन पूरे किए। वनडे में श्रेयस शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। पिछली छह पारियों में उन्होंने पांचवीं बार 50 रन से ज्यादा की पारी खेली है। इस पारी में उन्होंने 14 चौके लगाए हैं। मैच में भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच गई है। 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 269 रन है। जीते के लिए भारत को सिर्फ 10 रन की जरूरत है। 

08:27 PM, 09-Oct-2022IND vs SA 2nd ODI Live: भारत का स्कोर 230 रन के पार तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 230 रन के पार जा चुका है। श्रेयस अय्यर अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, संजू सैमसन भी बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। 41 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 242 रन है। भारत को जीत के लिए 54 गेंदों में 37 रन की जरूरत है।

08:09 PM, 09-Oct-2022IND vs SA 2nd ODI Live: भारत का तीसरा विकेट गिरा 209 रन के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा है। ईशान किशन 84 गेंदों पर 93 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ 155 गेंदों में 161 रन की साझेदारी की। किशन ने अपनी पारी में चार चौके और सात छक्के लगाए। फोर्तूइन ने उन्हें रीजा हेंड्रिक्स के हाथों कैच कराया। श्रेयस अय्यर के साथ संजू सैमसन क्रीज पर हैं। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 210 रन है। 

08:04 PM, 09-Oct-2022IND vs SA 2nd ODI Live: भारत का स्कोर 200 रन के पार भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 200 रन के पार जा चुका है। ईशान किशन अपने शतक के करीब हैं और अय्यर भी अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 150 रन की साझेदारी हो चुकी है। मैच में भारत की स्थिति काफी मजबूत है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर सीरीज में बराबरी कर सकती है। 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 208 रन है। 

07:55 PM, 09-Oct-2022IND vs SA 2nd ODI Live: श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के बीच 150 रन की साझेदारी श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के बीच तीसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज बेहतरीन लय में दिख रहे हैं और भारत को जीत के करीब ले जा रहे हैं। 

07:33 PM, 09-Oct-2022IND vs SA 2nd ODI Live: श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक लगाया श्रेयस अय्यर ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 48 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। पिछली छह वनडे पारियों में यह श्रेयस का पांचवां अर्धशतक है। वनडे में वह कमाल की फॉर्म से गुजर रहे हैं। श्रेयस और ईशान के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। 

07:30 PM, 09-Oct-2022IND vs SA 2nd ODI Live: ईशान किशन का अर्धशतक पूरा ईशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 60 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। किशन ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की है और भारत का स्कोर 150 के करीब ले गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ