नव वर्ष के स्वागत में हुआ परसिली उत्सव, बघेली लोकगीत, बघेली नृत्य, बघेली संगीत एवं बघेली व्यंजनों से सजाई गई थी महफिल

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नव वर्ष के स्वागत में हुआ परसिली उत्सव, बघेली लोकगीत, बघेली नृत्य, बघेली संगीत एवं बघेली व्यंजनों से सजाई गई थी महफिल


नव वर्ष के स्वागत में हुआ परसिली उत्सव, बघेली लोकगीत, बघेली नृत्य, बघेली संगीत एवं बघेली व्यंजनों से सजाई गई थी महफिल


रवि शुक्ला,मझौली। देश-विदेश से संजय टाइगर रिजर्व एवं परसिली रिसोर्ट आने वाले पर्यटकों के लिए नव वर्ष के स्वागत के लिए उत्थान समाजिक, संस्कृति, साहित्यिक समिति सीधी के सहयोग से परसिली उत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें बघेली लोक संगीतों,शैला नृत्य, नगरिया बालन की मनमोहक प्रस्तुति की गई। जिसमें देश की सबसे छोटी लोक गायिका एवं सीधी पर्यटन की ब्रांड एम्बेसडर मान्या पाण्डेय के लोक गीत धन धन आपन बघेली ता धन्य है आपने बोलिय हो। रामा धन्य है आपने सीधी व गामन मां फैशन देखाय लागे बोलय मा बघेली लजाय लागे गीतों को दर्शकों ने काफी पसंद किये। तो वही बघेली लोक गीत जले भिनसारे की निंदिया ये मोर महुआ उजारिगा वह छरिगय अमिलिया की पाती हो,पिया काशी मे जाते गीत सुनकर सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। परसिली उत्सव में बघेली पराम्परिक लोक गीत बिरहा वा बुंदेली फांग गीतों की सभी लोक कलाकारों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। लोक गायक कपिल तिवारी ने संस्कार गीत सोहाग एवं सुभाष व्दिवेदी ने बेलनहाई व नरेन्द्र सिंह ने दादरा गीतों की प्रस्तुति दी। लोक गायकों के साथ तबले में पवन शुक्ला,ढोलक में रावेन्द्र तिवारी,मंजीरा में हरिश्चंद्र मिश्रा, हारमोनियम में कपिल तिवारी ने संगत की।जिले में आने वाले पर्यटकों के लिए परसिली उत्सव का आयोजन 31 दिसंबर को किया गया था जिसमें बघेली लोकगीत बघेली संगीत, बघेली लोक नृत्य एवं बघेली व्यंजनों की वेहतर व्यवस्था परसिली रिसोर्ट के व्दारा की गई थी।
इस अबसर पर पंडित शंभू प्रसाद शुक्ला विश्वविद्यालय के कुलपति,परसिली रिसोर्ट के प्रबंधक राजेन्द्र व्दिवेदी, मनोज कोल समाजसेवी विधानसभा धौहनी, गीता ज्वेलर्स मझौली, मोहन गीता सोनी, प्रशांत सोनी,म.प्र.श्रमजीबी पत्रकार संघ ब्लाक इकाई मझौली,अखिल भारतीय ब्राह्मण सेवा संस्थान व्यौहारी, उत्थान समाजिक संस्कृति साहित्यिक समिति सीधी के द्वारा देश की सबसे छोटी लोक गायिका मान्या पाण्डेय एवं उत्सव में शामिल सभी लोक कलाकारों  को सम्मानित किया गया।
 इस दौरान राजेन्द्र प्रसाद व्दिवेदी, अखिलेश प्रताप सिंह, बिरेंद्र कुमार पुष्पद, रामशिरोमणि गुप्ता, चूड़ामणि पटेल,मोहन बघेलियां,रामभुवन गुप्ता, आदित्य नाथ व्दिवेदी,रज्जन साकेत, राजकुमार साहू, प्रदीप गुप्ता,पीएं त्रिपाठी,राजेश व्दिवेदी,शंकर बारी, राजभान सिंह गोड़, राजभान बहेलिया, मुन्ना लाल रजक,अशोक साकेत,कमलेश साकेत, अभिमन्यु सोनी, अरविंद शुक्ला परसिली रिसोर्ट के कर्मचारियों के अतिरिक्त अरविंद सिंह, अभिलाषा त्रिपाठी, धीरेश मिश्रा, अभिलाष तिवारी, अमित मिश्रा,पंकज सिंह सोनू,मो लकी, शैलेन्द्र दाहिया, रामेश्वर व्दिवेदी पत्रकार सहित भारी संख्या में बाहर से आते पर्यटक व संगीत प्रेमी उपास्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ