मझौली:पत्नी के बार-बार बुलाने पर ससुराल गए युवक का जंगल में मिला शव
Sidhi crime news
मझौली
थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम खंतरा निवासी अजय वैश्य पिता राज बहोर वैश्य की पत्नी उसे अपने मायके बुलाया और दूसरे दिन रजनिया के जंगल में उसका शव मिला जिसको लेकर परिजन मृतक के पत्नी को कातिल बता रहे हैं और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना पुलिस थाना सरई के पुलिस चौकी निवास जिला सिंगरौली के ग्राम रजनिया जंगल गौशाला के आगे की बताई जा रही है।पुलिस चौकी निवास में फरियादी मृतक का भाई विनय वैश्य पिता राज बहोर वैश्य ग्राम खंतरा थाना मझौली जिला ने पुलिस चौकी निवास में 8 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया है जिन्होंने बताया कि घटना दिनांक 7 मार्च 2026 रात से दिनांक 8 मार्च 2026 की 8:00 बजे के मध्य बताई गई।मृतक 7 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे बिना बताए घर से निकला था। मृतक की शादी 12 फरवरी 2026 को ग्राम गन्नई पुलिस चौकी बरका थाना सरई जिला सीधी में हिंदू रीति रिवाज के साथ स्वजातीय वैश्य परिवार में हुई थी।
परिजनों का आरोप है कि मृतक की पत्नी 8 दिन ससुराल में रही थी इसके बाद 20 फरवरी को मायके गई थी एवं 22 फरवरी से मोबाइल के जरिए मृतक को मायके बुला रही थी और सर्त लगा रही थी की रात में आओ और अकेले आओ। दो बार मृतक अपने साथियों के साथ कुछ दूर गया लेकिन जैसे ही उसे जानकारी हुई थी साथ में कोई आ रहे हैं तो वह मना कर दी।ऐसे में परिजनों का सीधा आरोप है कि मृतक की पत्नी ही साजिश के तहत अपने पति अजय की हत्या कराई है।
Sidhi crime news
इनका कहना
हमारे घर में मृतक की पत्नी जो हमारी भाभी है 8 दिन रही है उसके आचरण से पूरी आशंका है कि उसने ही मेरे भाई की हत्या साजिश के तहत कराई है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
Sidhi crime news
विनय वैश्य
फरियादी एवं मृतक का भाई
मेरा बेटा कुछ राज की बातें अपने साथियों को बताया था जिससे पूरी आशंका है कि उसकी पत्नी ही उसकी हत्या करवाई है।
राज बहोर वैश्य मृतक का पिता
मृतक अपने भाभियों से यह भी बताया था कि उसकी पत्नी अंदरुनी बहाना बनाया था जिस कारण दोनों के बीच शारीरिक संबंध नहीं बने हैं। जिससे आशंका है कि वह अपने पति से नफरत करती थी जिस कारण हत्या करवा दी है।
Sidhi crime news
मृतक की बड़ी मां
पुलिस के द्वारा हर बिंदुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद उसी अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
जितेंद्र सिंह भदौरिया
थाना प्रभारी सरई

0 टिप्पणियाँ