होली की आड़ में हरियाली पर वार, 20 साल पुराने यूकेलिप्टस के पेड़ काटे, तस्करों के खिलाफ शिकायत

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

होली की आड़ में हरियाली पर वार, 20 साल पुराने यूकेलिप्टस के पेड़ काटे, तस्करों के खिलाफ शिकायत


होली की आड़ में हरियाली पर वार, 20 साल पुराने यूकेलिप्टस के पेड़ काटे, तस्करों के खिलाफ शिकायत

कुसमी
एमपी के सीधी जिले के कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा में स्थित जवाहर बाग योजना के तहत लगे करीब 20 साल पुराने यूकेलिप्टस के पेड़ों को अज्ञात तस्करों द्वारा काटे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और मामले की शिकायत थाना प्रभारी व जनपद पंचायत सीईओ से की गई है। बताया जा रहा है कि पेड़ों को काटने के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति ग्राम पंचायत से नहीं ली गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहर बाग परिसर में कुल 13 यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हुए हैं, जो वर्षों से ग्राम पंचायत की संपत्ति और हरियाली का हिस्सा रहे हैं। ग्राम पंचायत सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि जब वे पंचायत की एक बैठक के लिए जवाहर बाग पहुंचे तो वहां कुछ ग्रामीणों ने उन्हें पेड़ कटने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी को इसकी जानकारी दी और साथ ही संबंधित विभाग तथा जनपद पंचायत सीईओ को भी अवगत कराया।

वही ग्रामीणों के मुताबिक अज्ञात तस्करों ने होली के मौके का फायदा उठाकर पेड़ों को काट दिया। त्योहार के समय अधिकतर लोग अपने घरों और उत्सव में व्यस्त रहते हैं, जिसका लाभ उठाकर तस्करों ने यह अवैध काम अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पेड़ काटने के बाद तस्कर लकड़ी लेकर वाहन से सीधी की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे।

जहा आज रविवार को जब ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर उन्हें जाते देखा और पूछताछ करने की कोशिश की, तो वे तेजी से वाहन भगाकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पंचायत सचिव को इस घटना की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की।
वही इस मामले को लेकर जनपद पंचायत कुसमी के सीईओ ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि सचिव द्वारा उन्हें इस संबंध में सूचना दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायत की ओर से पेड़ काटने की किसी को भी अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और यदि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से पेड़ काटे जाने की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ