वरिष्ठ पत्रकार आर बी सिंह की माता के निधन पर पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

वरिष्ठ पत्रकार आर बी सिंह की माता के निधन पर पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि




वरिष्ठ पत्रकार आर बी सिंह की माता के निधन पर पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि


 मझौली। जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्टार समाचार पत्र के जिला ब्यूरो आरबी सिंह की माता स्व चंद्रवती सिंह पति बद्री सिंह 85 वर्ष का गत दिवस असामयिक निधन होने का दुखद समाचार मिला जिस मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई मझौली एवं वरिष्ठ पत्रकारों के संयुक्त रूप से शोक सभा आयोजित कर सभी ने जहां स्वर्गीय माता के निधन पर शोक प्रकट किया वही उनकी प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पत्रकार राजकुमार तिवारी ने सभा को उद्बोधन करते हुए बताया की श्री सिंह के माता का दुखद निधन उनके साथ साथ हम लोगों के लिए भी दुखद घड़ी है इस दुख की घड़ी में ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को लगे गहरे आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोक सभा में प्रमुख रूप से वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह शेरगांव, संतोष तिवारी, प्रिंस सिंह चौहान, हरीश द्विवेदी, राजेश्वर तिवारी, विक्रमादित्य सिंह (मानू) परमानंद मिश्रा, एवं पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार ज्योति प्रकाश नामदेव,राकेश सिंह, राम भूषण तिवारी, राजकुमार तिवारी,संतोष दाहिया, अभिलाष तिवारी,संजय सिंह,अरविंद सिंह, राजमणि सिंह धीरेश मिश्रा, अपिल सिंह (रोहित,) मोहम्मद तौफीक (लकी) पंकज सिंह, अमित मिश्रा(पिंकू), रवि शुक्ला, पंकज सिंह (सोनू) शैलेंद्र दाहिया रामेश्वर द्विवेदी आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ