मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ




मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ


मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी - विधायक सीधी

लाड़ली बहना योजना से महिलाओं के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित होगा - विधायक सीधी श्री शुक्ल

सीधी
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सशक्त नारी, सशक्त परिवार, सशक्त समाज, सशक्त प्रदेश, सशक्त देश के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय में विधायक सीधी श्री केदारनाथ शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के अटल ऑडिटोरियम में किया गया। विधायक श्री शुक्ल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन उपरांत लाड़ली बालिकाओं का कन्या पूजन किया गया। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि समाज में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ कर एक सामाजिक क्रांति का शंखनाद किया है। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। महिलाओं के होने से ही घर बनता है और समाज बनता है। महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाड़ली बहना योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि गांव एवं शहर में महिलाओं को भरण-पोषण के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े इसके लिए यह योजना बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना से महिलाओं के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित होगा। इस योजना से सरकार द्वारा निम्न मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए देकर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस प्रकार साल भर में 12 हजार रुपए की राशि प्राप्त होगी।

विधायक ने कहा कि इसके पूर्व भी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाएं हैं। मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जननी सुरक्षा योजना की शुरूआत मध्यप्रदेश से ही की गई है। गर्भवती महिलाएं समय से बिना किसी कठिनाई के चिकित्सालय निःशुल्क पहुंच सकें जिससे चिकित्सकों की निगरानी में सुरक्षित प्रसव संभव हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 51 हजार रूपये देकर बालिकाओं की शादी करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कल्याणी पेंशन योजना से महिलाओं को सशक्त किया है जिससे महिलाओं को जीवन यापन में मदद मिली है।

विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण में महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि सभी पात्र महिलाओं को इस योजना में पंजीकृत करना है। विभाग घर-घर सघन सर्वे कर महिलाओं को चिन्हित कर शासन की योजना का लाभ दें। कोई भी पात्र महिला योजना से वंचित न रहे इसलिए सभी को मिला कर काम करना है। उन्होने कहा कि समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने में महिला एवं बाल विकास विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसका पूरी सजगता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करना सुनिश्चित करें। 

 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, गुरूदत्तशरण शुक्ल एवं पूनम सोनी ने लाड़ली बहना योजना के बारे में विस्तार से बताया और सभी को शुभकामनाएं दी।

  कलेक्टर Saket Malviya ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने, आर्थिक स्थिति मजबूत करने एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित लाड़ली बहना योजना महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी। उन्होंने कहा कि समाज में सभी महिलाओं का पंजीयन हो जाए सभी को इस योजना के बारे में जानकारी हो जाए। इसका प्रचार-प्रसार करें जिससे कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से छूटे नहीं। 

  कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, हितग्राहीगण, अपर कलेक्टर बी के पाण्डेय, एसडीएम गोपाद बनास नीलेश शर्मा, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अवधेश सिंह, परियोजना अधिकारी डॉ शेष नारायण मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ डी के द्विवेदी सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ