शहडोल जोन में नशे के खिलाफ लगातार जारी है मुहिम

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

शहडोल जोन में नशे के खिलाफ लगातार जारी है मुहिम



शहडोल जोन में नशे के खिलाफ लगातार जारी है मुहिम


शहडोल जोन में नशे के खिलाफ लगातार जारी है मुहिम
भोपाल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिला संभाग में नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। जनता को समूचे क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने और कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता की दृष्टि से पुलिस की इस मुहिम को काफी कारगर और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस की इस संपूर्ण कार्यवाही को एडीजीपी शहडोल जोन तेजतर्राट आईपीएस डीसी सागर के निर्देशन- मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के विशेष प्रयासों का सत्परिणाम माना जा रहा है। विगत दिनों शहडोल जिले में गांजा की तस्करी करते दो तस्करो को ब्यौहारी और देवलोंद पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आरोपितों के पास से 60 किलो गांजा समेत दो कार जब्त की गई है। इनमें एक कार में गांजा परिवहन किया जा रहा था और दूसरी पुलिस की निगरानी के लिए पायलटिंग के रूप मे उपयोग की जा रही थी। 
दोनों कार समेत गांजा जब्त किया गया है। इसकी कुल कीमत लगभग 20 लाख आंकी जा रही है। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपितों में एक की पहचान रवि पटेल निवासी ग्राम करौंदिया थाना देवलोंद के रूप मे हुई है जबकि दूसरा आरोपित गुप्ता नाम का युवक है , जो कि रीवा जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ मे गांजा ग्राम करौंदिया निवासी राजीव पटेल से खरीदकर लाए जाने की जानकारी मिली है। बहरहाल देवलोंद थाने मे आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है। 
देवलोंद के गांव करौंदिया में लंबे समय से गांजे की खेफ आ रही है, और वही से गांजा तस्कर गांजा लेकर यूपी रीवा सतना व अन्य जिलों के लिए रवाना हो जाते हैं। इस बार वरिष्ठ अधिकारियों के कड़े निर्देश के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की गई। करौंदीया गांव से गांजे की खेप निकलती है। ग्रामीणों ने गांजा तस्करी की जानकारी पुलिस के बड़े अधिकारियों को दी और अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। ब्यौहारी व देवलोंद पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 60 किलो गांजे के साथ दो आरोपितों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस सक्रियता एवं तत्परतापूर्ण कार्यवाही से क्षेत्र की कानून- व्यवस्था निरंतर सुदृढ़ हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ