मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया, CM शिवराज ने की बड़ी घोषणा

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया, CM शिवराज ने की बड़ी घोषणा



मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया, CM शिवराज ने की बड़ी घोषणा



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शासकीय कर्मचारियों का 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर दी है। वित्त विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस मामले में जल्द ही आदेश जारी हो जाएंगे। न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा सीहोर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में की है।

केंद्रीय कर्मचारियों के समान हुआ महंगाई भत्ता
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में भी केंद्र के समान जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता रिवाइज किया जाता है। उधर केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। केंद्रीय कर्मचारियों को 42% महंगाई भत्ता मिल रहा है जबकि मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 38% मिल रहा था। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी केंद्रीय कर्मचारियों के समान हो गया।
मध्यप्रदेश में लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की दशकों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। मंत्रालय से लेकर जिले तक सभी लिपिकों को समान समय मान वेतनमान दिया जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग से फाइल चल पड़ी है। बताया गया है कि फिलहाल कर्मचारी कल्याण आयोग में चेयरमैन की मंजूरी का इंतजार कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ