मंत्रिमंडल में स्थान न देकर शिवराज सिंह ने किया है सीधी की जनता का अपमान- प्रदीप सिंह दीपू

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मंत्रिमंडल में स्थान न देकर शिवराज सिंह ने किया है सीधी की जनता का अपमान- प्रदीप सिंह दीपू




मंत्रिमंडल में स्थान न देकर शिवराज सिंह ने किया है सीधी की जनता का अपमान- प्रदीप सिंह दीपू



सीधी-म.प्र. किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं जिला कांग्रेस कमेटी खादी ग्रामोद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह दीपू ने आज शिवराज सिंह चौहान द्वारा मात्र 2 महीने के लिए किए गए मंत्रिमंडल विस्तार में सीधी के किसी भी विधायक को शामिल नहीं करने पर कड़ी आपत्ति करते हुए इसे सीधी की जनता के जनादेश का अपमान बताया है। कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह ने जारी प्रतिक्रिया में कहा है कि सीधी सिंगरौली संसदीय क्षेत्र से विधानसभा की 8 में 7 विधायक भाजपा के होने के बावजूद भी किसी को मंत्री ना बनाना सीधी सिंगरौली की जनता एवं जनादेश का अपमान है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मात्र दो महीने के लिए किए गए मंत्रिमंडल विस्तार में भी हर बार की तरह इस बार भी सीधे जिले की जनता उम्मीद लगाए बैठी थी,लेकिन हर बार की भांति इस बार भी सीधी सिंगरौली की जनता को निराशा धोखा एवं अपमान ही हाथ लगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान पता नहीं सीधी की जनता से क्यों नफरत करते हैं। सीधी से उनका किस जन्म का बैर है जिसका वह बदला ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह को यह समझना चाहिए कि सीधी की जनता किसी मंत्री पद का मोहताज नहीं है। सीधी की जनता ने तीन-तीन बार प्रदेश को मुख्यमंत्री दिया है। एक साथ जिले से तीन-तीन मंत्री बनते थे। 15 साल बाद जब 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी तब सीधी सिंगरौली संसदीय क्षेत्र से एकमात्र विधायक कमलेश्वर पटेल कांग्रेस पार्टी से जीते थे। पार्टी ने उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री बनाकर सीधी की जनता का सम्मान किया था। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को शिवराज सिंह क्या मंत्री पद के योग्य नहीं समझते या यह सोचते हैं कि सीधी से भी यदि मंत्री बन जाएंगे तो सीधी का विकास हो जाएगा। क्या उन्हें नहीं पता है कि जब भाजपा सांसद चंद्रप्रताप सिंह रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए थे और उनकी सदस्यता खत्म होने के बाद सीधी में लोकसभा के उपचुनाव हुए थे जिसमें शिवराज सिंह ने सीधी को गोद लेने की घोषणा की थी, तब से सीधी का विकास रुका हुआ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 20 साल के लंबे शासनकाल में सीधी जिले का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार हर क्षेत्र में सीधी जिला अन्य जिलों की अपेक्षा पीछे चला गया। इसका सबसे बड़ा कारण सरकार में सीधी का प्रतिनिधित्व ना मिलना है। सीधी की जनता ने भाजपा को कई बार प्रचंड जनादेश दिया लेकिन बदले में भाजपा नेतृत्व द्वारा सीधी की जनता को घोर निराशा अपमान एवं पिछड़ापन दिया गया है। कांग्रेस नेता ने कहा की सीधी की जनता अब और अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। आने वाले विधानसभा में भाजपा को करारा जवाब देते हुए सीधी सिंगरौली की सभी सीटों में कांग्रेस को जिताकर भाजपा से अपने 20 साल के अपमान का बदला लेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ