MP News : क्या शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे? जानिए नरेंद्र सिंह तोमर ने क्या कहा

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

MP News : क्या शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे? जानिए नरेंद्र सिंह तोमर ने क्या कहा


MP News : क्या शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे? जानिए नरेंद्र सिंह तोमर ने क्या कहा


मध्यप्रदेश में क्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर इस चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरा होंगे, इस सवाल के जवाब में भाजपा के चुनाव संयोजन समिति के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने साफ कहा, जब तक तय नहीं होता है मैं कैसे बोल दूँ। वैसे भी ये मेरे अधिकार का सवाल नहीं है। हालांकि उनसे कई बार यह सवाल किया गया और वजह पूछी गई कि आखिर क्यों इस बार भाजपा अपना चेहरा लेकर चुनाव में नहीं उतर रही है तो उन्होंने इस पर कोई जवाब देने की जगह चुप्पी ही साध ली। दरअसल, आज केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जन आशीर्वाद यात्रा की जानकारी देने के लिए पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह और मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी थे। नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया, प्रदेश की पांच जगहों से निकलनेवाली इन यात्राओं के लिए रोड मैप तैयार कर लिया गया है।

तीन सितंबर को हरी झंडी दिखाएंगे अमित शाह

एमपी में विधानसभा चुनावों के पहले बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। प्रदेश की पांच जगहों से निकलनेवाली इन यात्राओं के लिए रोड मैप तैयार कर लिया गया है। इस संबंध में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता बुलाई गई जिसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने जन आशीर्वाद यात्राओं के बारे में विस्तार से बताया। ये यात्राएं 3 सितंबर से प्रारंभ होंगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चित्रकूट से जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इनमें बीजेपी के राष्ट्रीय नेता भी शामिल होंगे। पत्रकार वार्ता में तोमर ने शिवराजसिंह चौहान को सीएम बनाने के सवाल पर कहा कि वे सीएम हैं ही, इसमें क्या शक है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी सामूहिक तौर पर चुनाव लड़ेगी पर श्रेष्ठतम तो शिवराज सिंह ही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ