पड़ोसी महिला ने भाजपा नेता पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पड़ोसी महिला ने भाजपा नेता पर लगाया छेड़खानी का आरोप



पड़ोसी महिला ने भाजपा नेता पर लगाया छेड़खानी का आरोप

हरितालिका तीज के दिन किए गए कृत्य पर हो रही चहुँ ओर निंदा


मझौली
भारतीय जनता पार्टी शासित प्रदेशों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का दावा किया जाता है वहीं उन्हीं के संगठन के लोग जब महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हैं वह भी हिंदू मान्यताओं के अनुसार हिंदू महिलाओं का सबसे पावन और पवित्र त्यौहार हरितालिका तीज के दिन तब कई प्रश्न खड़े होते हैं की भाजपाइयों में करनी और कथनी में अंतर है। जिसका ताजा मामला थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत नगर पंचायत मझौली का प्रकाश में आया है जहां वार्ड क्रमांक 4 निवासी एक महिला ने भाजपा नमामि नर्मदे के जिला सहसंयोजक एवं अध्यक्ष व्यापारी संघ तहसील मझौली गंगा प्रसाद गुप्ता निवासी नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 4 के ऊपर गन्दी नीयत से देखने व छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी महिला ने अपने शिकायत में उल्लेख किया है कि वह नगर परिषद की निवासी है और दिनांक 18 /09 /2023 को सुबह करीब 9:00 बजे अपने बाउंड्री के अंदर नहा रही थी तभी गंगा प्रसाद गुप्ता बाउंड्री के अंदर घुस आया और गलत नियत से लपट पड़ा जो पहले भी कई बार नहाते हुए उसे गन्दी नीयत से झांकता था। महिला की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 452, 354, 354 (ग) ताहि का अपराध पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध की धारा कायम कर विवेचना में लिया गया है।

इनका कहना है 

(1)
भाजपाइयों के लिए यह कोई नई बात और पहली घटना नहीं है फिर भी चाहे जिस दल के हों महिलाओं के साथ इस तरह कृत्य निंदनीय है आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

कमलेश सिंह 
जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस सीधी

(2)आपके माध्यम से घटना की जानकारी हुई है अभी मैं भी पता करता हूं अगर इस तरह कृत्य किया गया है तो संगठन के नियम के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

देव कुमार सिंह चौहान 
जिलाध्यक्ष भाजपा सीधी

        (3) मकान मालिक से इनका पुराना जमीनी विवाद चल रहा है उनके यहां नही होने पर देख-रेख मै ही करता हूँ मकान के पिछले हिस्से में कद्दू लगा था उसे तोड़ने पर ये लोग गाली गलौज करने लगे व महिला को थाने ले जाकर फर्जी छेड़-छाड़ का मुकदमा दर्ज कराए हैं जबकि उस वक्त महिला वहाँ थी ही नही।

गंगा प्रसाद गुप्ता 
भाजपा नमामि नर्मदे जिला सह संयोजक मझौली


     (4) महिला द्वारा गन्दी नीयत से देखने व छेड़-छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है जिसे विवेचना में लेकर जाँच कार्यवाही की जा रही है।

दीपक सिंह बाघेल
 थाना प्रभारी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ