Kalpana Soren: कौन हैं कल्पना सोरेन, जिनको बनाया जा सकता हैं झारखंड का अगला CM ? 10 पॉइंट्स में समझिए

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Kalpana Soren: कौन हैं कल्पना सोरेन, जिनको बनाया जा सकता हैं झारखंड का अगला CM ? 10 पॉइंट्स में समझिए



Kalpana Soren: कौन हैं कल्पना सोरेन, जिनको बनाया जा सकता हैं झारखंड का अगला CM ? 10 पॉइंट्स में समझिए 


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज प्रवर्तन निदेशालय(ED) के सामने पूछताछ के लिए पेश होंगे। इस सोमवार को दिल्ली स्थित आवास में ईडी की छापेमारी के बाद 'गायब' हुए सोरेन करीब 40 घंटे बाद मंगलवार को रांची पहुंचे और अपने विधायकों से मिले। झारखंड की इस राजनीति में पूरे ड्रामे के बीच भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने कहा है कि Hement Soren अपनी गिरफ्तारी की स्थिति में पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम के तौर पर स्थापित कर सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी ED के समन के दौरान हेमंत सोरेन उन अफवाहों को खारिज कर चुके हैं, जिनमें कल्पना को झारखंड में सीएम पद देने की बातें उठी थीं। भाजपा ने तब भी अनुमान लगाया था कि हेमंत सोरेन बिहार में लालू यादव के रास्ते पर चलते हुए राबड़ी देवी की तरह अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना सकते हैं। बिहार में 1996 में लालू ने गिरफ्तारी के बाद सीएम पद अपनी पत्नी राबड़ी देवी को सौंप दिया था।


  आखिर कल्पना सोरेन कौन हैं? 

1. कल्पना सोरेन का जन्म झारखंड के रांची में 1976 में हुआ था। उनके पिता एक बिजनेसमैन हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। 

 2. कल्पना ने इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन किया है, जबकि इसके बाद उन्होंने एमबीए किया।

 3. कल्पना का पहले कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है। उनका परिवार ओडिशा के मयूरभंज जिले से नाता रखता है।

 4. कल्पना और हेमंत सोरेन की शादी सात फरवरी 2006 को हुई थी। 

 5. कल्पना और हेमंत सोरेन के दो बेटे हैं। इनके नाम निखिल सोरेन और अंश सोरेन हैं। 

 6. कल्पना खुद बिजनेस और चैरिटी के कामों से जुड़ी रही हैं। वे एक स्कूल चलाती हैं। साथ ही ऑर्गेनिक खेती के काम से भी जुड़ी हैं। 

 7. कल्पना सोरेन के पास तीन कमर्शियल बिल्डिंग का मालिकाना हक है, जिनकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है। वे महिला और बाल विकास कार्यक्रमों से भी जुड़ी रही हैं।

 8. कल्पना सोरेन पहली बार सुर्खियों में तब आईं, जब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने आरोप लगाए थे कि हेमंत सोरेन ने पत्नी के व्यवसाय के लिए गलत ढंग से प्लॉट आवंटित किए थे। 

 9. आरोप था कि हेमंत सोरेन ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करते हुए वह जमीन दिलाई, जो कि आदिवासियों के लिए बनाए गए प्लॉट पूल का हिस्सा थी। 

 10. हेमंत सोरेन के जेल जाने की आशंका के बीच कुछ दिनों पहले ही झामुमो के एक बड़े नेता और विधायक सरफराज अहमद ने अपनी सीट खाली कर दी थी। इस इस्तीफे के बाद माना जाने लगा था कि हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी को सीएम बनाने के लिए यह सीट खाली कराई है, ताकि उन्हें पद ग्रहण करने के छह महीने के भीतर विधायक बनाया जा सके।


  रांची में चलाती हैं प्ले स्कूल 


 भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी अम्पा मुर्मू की पहली संतान कल्पना सोरेन की शुरुआती पढ़ाई बारीपदा के केंद्रीय विद्यालय से हुई है. इसके बाद उन्होंने भुवनेश्वर के एक कालेज से बी-टेक की पढ़ाई की. बिजनेस मैनेजमेंट में रुचि के कारण उन्होंने एमबीए की भी डिग्री ली. झारखंड में उनकी पहचान एक बिजनेस वूमेन और समाजसेविका के तौर पर भी है. वे रांची में एक प्ले स्कूल की संचालिका हैं और एक निजी कंपनी की निदेशक भी हैं. फरवरी 2006 में हेमंत सोरेन से शादी के बाद से वे रांची में रहती हैं. हेमंत और कल्पना सोरेन के दो बेटे निखिल और अंश हैं, जिनकी सार्वजनिक अपीयरेंस काफी कम है. वे अपने मां-पिता के साथ ही मुख्यमंत्री आवास में रहते हैं. उनकी तस्वीरें कभी-कभार तब मीडिया में आती हैं, जब वे अपने पिता के साथ किसी सार्वजनिक समारोह में शिरकत करें. उनके दोनों बेटे अलग-अलग खेलों में भी हाथ आजमा रहे हैं और उन्हें कुछ पुरस्कार भी मिल चुके हैं. वे मीडिया से अलग रहते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ