मझौली:सावित्री सिंह के निधन से परिवार में पसरा मातम

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मझौली:सावित्री सिंह के निधन से परिवार में पसरा मातम




मझौली:सावित्री सिंह के निधन से परिवार में पसरा मातम

मझौली
नगर क्षेत्र मझौली के प्रतिष्ठित व्यवसायी रहे स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह गहरवार (माधव) की पत्नी एवं माधव होटल के संचालक पीयूष सिंह (नीरू) की माता सावित्री सिंह 65 वर्ष के असामयिक निधन से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
बताते चलें कि स्वर्गीया सावित्री सिंह कुछ वर्षों से गंभीर बीमारी से ग्रसित रहीं जिनका उपचार नागपुर ,प्रयागराज एवं बनारस में से जारी रहा।जो 7 मई मंगलवार को अपने गृह ग्राम मझौली में अंतिम सांस लेकर संसार से विदा हो गईं। अपने पीछे दो पुत्र नीरू सिंह एवं हेमू सिंह के साथ पौत्र पौत्रियों से भरा परिवार विरासत के रूप में छोड़ गई हैं। वही उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगातार तांता लगा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ